{"_id":"6727c19bd93e54aee40876b8","slug":"dirt-on-the-ghats-of-yamuna-due-to-waste-of-worship-material-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-136438-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पूजन सामग्री के अपशिष्ट से यमुना के घाटों पर गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पूजन सामग्री के अपशिष्ट से यमुना के घाटों पर गंदगी
Mon, 04 Nov 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यमुना घाट चंद्रवार, सोफीपुर और दतौजी पर पूजन सामग्री के अपशिष्ट और कचरे के कारण गंदगी पसरी है। छठ पूजा के दौरान यमुना घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
दिवाली पूजन के बाद पुरानी देवी-देवताओं मिट्टी व पीओपी से बनी मूर्तियों को लोग विसर्जन के लिये यमुना घाटों के किनारों पर रख गए हैं। इन मूर्तियों के साथ ही पूजन सामग्री का अपशिष्ट व पुराने कपड़े आदि भी चंद्रवार, सोफीपुर और दतौजी घाटों पर जमा है। इस कारण गंदगी उत्पन्न हो रही है। वहीं यमुना के किनारों पर सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का आलम है। ऐसे में आने वाले दो-तीन दिन बाद छठ पूजा के लिये यमुना घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्वालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पसीना वाले हनुमान मंदिर,टीला वाले हनुमान मंदिर आदि के महंतों व श्रद्धालु अनिल कुमार, प्रदीप शर्मा आदि ने छठ पूजा से पूर्व यमुना घाटों की सफाई कराने व देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों को उचित स्थान पर विसर्जन की मांग की है।
बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड के लोगों की खासी संख्या
फिरोजाबाद की कांच एवं चूड़ी इकाइयों के अलावा अन्य संस्थाओं में बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड के निवासी कर्मकारों की खासी संख्या है। छठ पर्व पर अपने मूल निवास स्थान पर नहीं पहुंच पाने वाले लोग यमुना घाटों पर सूर्य को अर्घ्य आदि पूजा करेंगे। घाटों पर पसरी गंदगी से इन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
-यमुना घाट पर गंदगी व देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियों को हटवाने के लिए सफाई कर्मियों की टीम को भेजा जाएगा। वहां पर साफ सफाई कराई जाएगी। ताकि छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं होने पाए। - संदीप भार्गव, जेडएसओ नगर निगम