फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Did not get rid of monkey's wrath, there will be boycott of body elections in two wards

बंदर के प्रकोप से नहीं मिली निजात, दो वार्डों में होगा निकाय चुनाव का बहिष्कार

Mon, 14 Nov 2022 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Did not get rid of monkey's wrath, there will be boycott of body elections in two wards
फिरोजाबाद। उत्पाती बंदरों को नहीं पकड़े जाने के विरोध में वार्ड 49 और 16 के वाशिंदाओं ने निकाय चुनाव के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। नगर निगम द्वारा बंदर पकड़ने के कार्य में की जा रही लापरवाही से नाराज लोगों ने वार्ड में कई जगहों पर निकाय चुनाव बहिष्कार के पोस्टर- बैनर भी चस्पा कर दिए हैं।
विज्ञापन

निगम एरिया के वार्ड संख्या 49 और 16 में उत्पाती बंदरों के प्रकोप से वहां के निवासी परेशान हैं। बंदर आए दिन बच्चों, बुजर्गों और महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी निगम प्रशासन बंदर पकड़ने के कार्य में लापरवाही कर रहा है। नगर निगम द्वारा समस्या के निराकरण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने आगामी दिनों में होने वाले निकाय चुनाव का पूर्ण बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार निकाय चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के अलावा निगम अधिकारियों का विरोध भी किया जाएगा। इसमें राजेश शर्मा, गोविंद शर्मा, अमित कुमार, सिमी सिंह, गुंजीव अग्रवाल, मुन्नालाल शर्मा, आनंद अग्रवाल, नंद किशोर कुशवाह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed