{"_id":"60fee0fd8ebc3eb2be204db8","slug":"dictatorship-of-officers-life-in-the-evening-of-death-firozabad-news-agr5012871117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की तानाशाही, मौत के सांय में जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की तानाशाही, मौत के सांय में जिंदगी
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! श्रीराम कॉलोनी में वांस और बल्लियों के ऊपर से जाती विद्युत केबिलें
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बिजली विभाग आमजनों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। शहर में कई जगह पर सिर के ऊपर मौत बनकर विद्युत के तार झूल रहे हैं। इसी खतरे में सैकड़ों परिवार जीने को बाध्य हैं। शहर की नई आबादी को नगर निगम का दर्जा तो मिल गया लेकिन लापरवाही इस हद दर्जे की है कि हर कदम पर मौत का खतरा मंडरा रहा है। अब खेतों में बिजली पहुंचाई जा रही है तब से खेत-खलिहानके आसपास भी खतरा बढ़ गया है। लगातार कई जानें इस लापरवाही की भेंट चढ़ चुकी हैं लेकिन बिजली विभाग को लोगों की जान की कोई परवाह नहीं है। बीते दो माह में ही छह लोगों की मौत विद्युत करंट के कारण जा चुकी हैं।
इन क्षेत्रों में न पोल और न लाइन
टापाखुर्द, नगला पान सहाय, बघेल कालोनी, मोदीनगर, आंबेडकर नगर, लोधीपुरम, कमलानगर, बालाजीनगर, श्रीराम कालोनी, कुंज बिहार कालोनी, रानीनगर नई आबादी, ककरुऊ कोठी नई आबादी, लेबर कालोनी नई आबादी, नगला पचिया सहित बहुत से मोहल्ले ऐसे हैं जहां पर आज तक बिजली विभाग विद्युतीकरण नहीं करा सका है। यहां रहने वाले लोग बांस बल्ली के सहारे करीब एक किलोमीटर दूर से केबल डालकर घरों को रोशन करने के लिए बाध्य हो रहे हैं।
क्या कहते हैं लोग
हर माह सात से आठ सौ रुपये का बिल आता है लेकिन सुविधा के नाम पर न पोल हैं और न ही तार। कई बार विद्युतीकरण कराने के लिए कहा गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
तवरेज खां, निवासी नई आबादी लेबर कॉलोनी
विद्युतीकरण न होने से क्षेत्र में कहीं पर भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। रात के समय अंधेरा रहता है। कई बार चोरी की घटना भी हो चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
मुन्ना खां, निवासी नई आबाद लेबर कॉलोनी
बारिश होने पर क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। ऐसे में तार टूटकर गिर जाता है तो पानी में करंट फैलता है। तीन माह पूर्व तार खेत में टूटकर गिरा था। एक युवक की करंट लगने से मौत भी हुई लेकिन सुनवाई आज तक नहीं हुई।
अवधेश देवी निवासी कोटला रोड नई आबादी
समय से बिल जमा न करो तो लाइट काट देते हैं। रात को भी चेकिंग करने आते हैं। कहीं चोरी तो नहीं हो रही लेकिन सुविधाओं के नाम पर आज तक कुछ नहीं दिया। क्षेत्र में विद्युतीकरण न होने बरसात में दिक्कत आती है।
चंद्रवती, निवासी कोटला रोड श्रीराम कॉलोनी