{"_id":"671ea23f38083d2b20098ba4","slug":"dhangar-community-is-not-getting-a-share-in-politics-according-to-numbers-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-136105-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: धनगर समाज को संख्या के हिसाब से राजनीति में नहीं मिल रही हिस्सेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: धनगर समाज को संख्या के हिसाब से राजनीति में नहीं मिल रही हिस्सेदारी
Mon, 28 Oct 2024 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। धनगर महासभा का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को बछगांव चौराहा पर हुआ। सम्मेलन में धनगर अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र शासनादेश के तहत प्राप्त करने और संगठन मजबूत किए जाने पर बल दिया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर ने कहा कि धनगर समाज को आबादी के अनुसार राजनीति में हिस्सेदारी नहीं मिल पा रही है। सरकार के शासनादेश के अनुपालन में समाज के प्रमाण पत्र तहसीलों में नहीं निर्गत हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि धनगर समाज आरक्षण नहीं बल्कि अपने दबे हक की मांग कर रहा है। अनिल धनगर ने कहा कि शिक्षा के कारण ही समाज पिछड़ा है। लक्ष्मण सिंह धनगर ने कहा कि धनगर समाज की युवा वर्ग व महिला वर्ग को संघर्ष के लिए आगे आना होगा।
विक्रम सिंह धनगर, जिलाध्यक्ष लखपत सिंह धनगर ने कहा कि एससी प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाता तो आंदोलन करना होगा। इस दौरान पंकज धनगर, राहुल धनगर महेंद्र सिंह धनगर ने नशा बंदी मृत्यु भोज बाल विवाह गुटका बंदी दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को हटाने को कहा।
विज्ञापन
अजय धनगर, चंद्रपाल धनगर, करण सिंह धनगर, घनश्याम धनगर, राकेश धनगर, राजेश धनगर, विजयपाल धनगर, चंद्रशेखर धनगर, बिहारी लाल धनगर, विनय धनगर, सुनील धनगर, डॉ प्रेमदत्त धनगर, तेजवीर धनगर आदि मौजूद रहे।