फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Devotees were seen eager to pull the chariot of Lord Jagannath

Firozabad News: भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए आतुर दिखे भक्त

Mon, 08 Jul 2024 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 08 Jul 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees were seen eager to pull the chariot of Lord Jagannath
फिरोजाबाद। नगर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा रविवार को गाजेबाजे के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। जगह-जगह आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया। मनोहारी नृत्य ने सभी का मनमोह लिया। रथ को खींचने की रही होड़ भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान मुख्य रथ को खींचने की श्रद्धालुजनों में होड़ रही। हर कोई इस पुण्य को कमाना चाहता था।
विज्ञापन

सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से रथयात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि देवीचरन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, डॉ. राकेश अग्रवाल, पीके जिंदल, हेमंत अग्रवाल बल्लू और हनुमान प्रसाद गर्ग ने भगवान जगन्नाथ की आरती उतारकर किया। रथयात्रा राधाकृष्ण मंदिर से घंटाघर चौराहा से होते हुए मां राज राजेश्वरी मां कैला देवी मंदिर पर पुहंचकर सम्पन्न हुई। विभिन्न चौराहों पर महाराष्ट्र के कलाकारों ने रंगोली सजाई। उड़ीसा के कलाकारों ने उड़ी नृत्य का प्रदर्शन किया। केरल के कलाकारों ने कथकली एवं मोहिनीअट्टम की प्रस्तुति दी। मार्ग में अनेक स्थानों पर भक्तों ने आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान संयोजक विवेक अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, त्रिभुवनकुमार श्रीमाली, ओमप्रकाश, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल अनूप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल भी रहे।
विज्ञापन





महिलाएं भी हुई शामिल
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में महिलाएं टोली के साथ शामिल थीं। इनमें वंदना अग्रवाल,शिल्पी झिंदल,रजनी वाष्र्णेय,शिखा अग्रवाल,सरला अग्रवाल,शोभा मित्तल,कुमकुम अग्रवाल,मीन श्रीमाली,चांदनी, नेहा अग्रवाल, तोषी अग्रवाल शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed