{"_id":"63e8cd9ed704b081ff080b3a","slug":"devotees-gathered-in-the-bhandare-of-dera-sacha-sauda-firozabad-news-c-25-1-59237-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: डेरा सच्चा सौदा के भंडारे में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: डेरा सच्चा सौदा के भंडारे में उमड़े भक्त
Sun, 12 Feb 2023 04:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
-
- 2
-
Link Copied
डेरा सच्चा सौदा के भंडारे में उमड़े भक्त
गुरुमीत राम रहीम सिंह ने ऑनलाइन सत्संग में युवाओं को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मक्खनपुर। कस्बे में रविवार दोपहर को आयोजित डेरा सच्चा सौदा के धार्मिक कार्यक्रम और भंडारे में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख डॉ. गुरुमीत राम रहीम सिंह ने ऑनलाइन सत्संग में युवाओं को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। समाज में फैली बुराइयों,नशा और सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प लिया। मक्खनपुर स्थित पल्लवी कोल्ड मैदान में आयोजित डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गद्दीनशीन शाह सतनामजी महाराज के पावन माह को रहमोकर्म माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान एमएसजी समिति द्वारा भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से आए हजारों की संख्या में श्रृद्धालुओं ने भंडारा का प्रसाद पाया। कार्यक्रम में गुरुमीत राम रहीम ने उत्तर प्रदेश के शाह सतनाम आश्रम बरनावा से वर्चुअल उपदेश दिए। इस दौरान राम रहीम ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत लोगों को नशा व सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की शपथ दिलाई। सत्संग पंडाल में बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीनें लगाई गई।
आकर्षण का केंद्र रही रंगोली
मुख्य स्टेज के समीप बनाई गई फूलों व रंगों की सुंदर रंगोली लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। रंगोली के माध्यम से समाज को एक सशक्त संदेश देने की कोशिश की गई। रंगोली के माध्यम से नशा और नशा करने वालों पर पर चोट की गई। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सबका दिल जीत लिया।