फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   devlopment

अल्पसंख्यक ग्राम समूह में होगा विकास, शासन को भेजा 28 करोड़ से ज्यादा का प्रस्ताव

Tue, 25 Feb 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
devlopment
फिरोजाबाद। जनपद के अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों के दिन बहुरने वाले हैं। इन गांवों का विकास कराने के लिए विभिन्न परियोजनाओं के लिए 28 करोड़, 28 लाख 60 हजार रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इन गांवों में शिक्षा, पेयजल आदि के विकास के लिए विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्य्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यक बाहुल्य ग्रामों का चयन किया है। इनमें वे गांवों को शामिल किया है, जिनमें अल्पसंख्यकों की आबादी 25 फीसद है या उससे अधिक है। इन गांवों में पाइप लाइन योजना, आंगनबाड़ी केंद्र और राजकीय विद्यालयों के निर्माण कार्य होंगे।
विज्ञापन

पांच आंगनबाड़ी केंद बनेंगे
पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव भेजा है। यह आंगाबाड़ी केंद्र सात लाख 52 हजार रुपये की धनराशि से बनाए जाएंगे। इसके लिए आलमपुर कोटला, एका के गांव कोडरा सहित चार गांव चयनित किए हैं। इनमें आंगनबाड़ी केंद्रों के नए भवन बनाकर नए सिरे से आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 करोड़ 56 लाख की पेयजल परियोजना
इस प्रस्ताव में सबसे ज्यादा पेयजल पर ध्यान दिया है। पांच स्थानों पर पेयजल परियोजना का स्थापित कराई जाएगी। इसके लिए 19 करोड़, 56 लाख, 61 हजार रुपये का बजट भेजा है। यह परियोजना लोहारी सलेमपुर, मोहम्मद माढ़ई, सुजायतपुर, सराय भरतरा, सैलई आदि क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा। इसमें अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

दो राजकीय इंटर कालेज का निर्माण
दो राजकीय कॉलेज बनाने का प्रस्ताव शासन को अनुमोदन के लिए भेजा है। यह राजकीय कॉलेज गांव मोहम्मदपुर माढई और गांव नगला मुल्ला किन्नरपुर में बनाया जाएगा।
28 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक के प्रस्ताव प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम में चयनित गंावों में विकास कराने के लिए पास किया है। जिला कमेटी ने यह प्रस्ताव पास किया है और अब शासन के अनुमोदन के बाद कार्य शुरु हो जाएगा।
- जितेंद्र कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed