फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Development: Projects worth Rs 18.30 crore approved

विकास : 18.30 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर

Fri, 01 Mar 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 01 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Development: Projects worth Rs 18.30 crore approved
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व शिकोहाबाद में 18.30 करोड़ की विकास परियोजनाओं को शासन की हरी झंडी मिल गई है। विकास योजनाओं के तहत पालीवाल हाॅल का आधुनिकरण, शहर में वॉक थ्रू ऑप्टीकल इल्यूजन रोड निर्माण के अलावा निगम क्षेत्र में स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। सबसे खास शहर की प्रमुख सड़कों व सार्वजनिक स्थल भी तिरंगा रोशनी से जगमगाएंगे। मुख्यमंत्री पर्यटन सहभगिता योजना के तहत शासन ने उक्त सभी कार्यों की डीपीआर की आधी धनराशि भी विभागों को मिल गई है।
विज्ञापन


पालीवाल हॉल में मिलेंगी, आधुनिक सुविधाएं
मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत नगर निगम के रामचंद पाली हाल की दशा सुधार के साथ ही आधुनिकीकरण होगा। शासन ने हाॅल के आधुनिकरण को करीब 3.2 करोड़ की कार्ययोजना को मंजूरी व पहली किस्त दे दी है। इसमें कुल लागत की आधी धनराशि निगम को खर्च करनी होगी।
विज्ञापन


-संपर्क मार्ग पर बनेंगे स्वागत द्वार
निगम एरिया में प्रवेश करते ही पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण के संपर्क मार्गों पर स्वागत द्वार नजर आएंगे। लगभग 4.5 करोड़ की कार्ययोजना को मंजूरी मिलने के साथ ही पहली किस्त करीब 1.87 करोड़ भी विकास प्राधिकरण विभाग को जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-तिरंगा रोशनी से जगमगाएगा रेलवे स्टेशन मार्ग
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना के तहत फिरोजाबाद और शिकोहाबाद में मुख्य चौराहा से रेलवे स्टेशन तक तिरंगा लाइटें लगाई जाएंगी। लगभग लगभग 3.46 करोड़ की कार्ययोजना में आधी धनराशि निकाय और आधी धनराशि पर्यटन विभाग खर्च करेगा।

-सड़कों पर दिखेंगे, ऑप्टीकल इल्यूजन
निगम क्षेत्र की प्रमुख करीब पांच सड़कों पर वॉक थ्रू ऑप्टीकल इल्यूजन का कार्य कराया जाएगा। मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित की जा रही प्रणाली के तहत राहगीरों को सड़क के सहारे तमाम तरह की कलाकृतियां, पक्षियों का कलरव और प्राकृतिक नजारें दिखेंगे। लगभग 4.40 करोड़ की कार्ययोजना को हरी झंडी मिल गई है। विप्रा के सहयोग से यह कार्य होगा। आधी राशि विकास प्राधिकरण को खर्च करनी होगी।

-प्रकाश व्यवस्था होगी बेहतर
नगर निगम के शत प्रतिशत वार्ड व मोहल्लों में प्रकाश व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होंगे। गली-मोहल्ला से प्रमुख मार्गों पर 3.75 करोड़ की लागत से दूधिया रोशनी वाली स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।

---
मुख्यमंत्री पर्यटन सहभागिता योजना के तहत जिले में पांच बड़े प्रस्ताव जल्द धरातल पर दिखेंगे। 18.30 करोड़ की लागत वाले सभी प्रस्तावों के लिए करीब नौ करोड़ की धनराशि भी मिल गई है। सभी योजनाओं का काम जल्द शुरू कराएंगे। कार्ययोजनाओं में जन प्रतिनिधियों की कुशल पैरवी रही।
विशाल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed