फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Development did not happen on the broken hopes of people

लोगों की टूटी आस पर नहीं हुआ विकास

Mon, 27 Sep 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Development did not happen on the broken hopes of people
रफ़रोजाबाद ! रविदास नगर में टूटी पड़ी नालियां और खाली प्लॉटों में भरा गंदा पानी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दलित और मुस्लिम बहुल क्षेत्र के मोहल्लों में लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन जी रहे हैं। गलियां कच्ची है तो पानी निकासी की व्यवस्था तक नगर निगम नहीं करा सका है। नालियां टूटी पड़ी है तो प्लॉटों में जलभराव हो रहा है। लोगों का कहना है कि नगर की सरकार को तीन साल से अधिक का समय बीत गया लेकिन विकास के नाम पर एक गली तक का निर्माण नहीं हो सका। लोगों का कहना है कि हम लोग भी शहरी क्षेत्र के मतदाता है। इसके बाद भी क्षेत्र में विकास नहीं हो रहा है। विकास के लिए आंदोलन करने को लोग मजबूर हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला उत्तम नगर, सैलई और नगला मिर्जा दलित आबादी वाले मोहल्ले है। सैलई और नगला मिर्जा क्षेत्र की कुछ गलियों का नगर निगम ने निर्माण करा दिया गया है लेकिन मोहल्ला रविदासनगर और उत्तरनगर की कुछ गलियां आज भी कच्ची है। कच्ची गालियों में बारिश के कारण जलभराव हो रहा है। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मोहल्ला रविदास नगर में सीएल स्कूल के सामने और टावर वाली गली आज भी कच्ची है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यहां सड़क और गलियाें का निर्माण पांच से छह साल पूर्व हुआ था। वहीं मुस्लिम बहुल क्षेत्र के मोहल्ला अब्बासनगर, हस्मत नगर में भी अधिकांश गलियां कच्ची पड़ी है। यहां आवागमन लोगों के के लिए मुसीबत बन चुका है। गलियों के निर्माण के लिए क्षेत्रीय लोग लंबे अर्से से मांग कर रहे है। इसके बावजूद निर्माण कार्य की निगम अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गलियां कच्ची हैं तो घर के सामने जलभराव है। पानी निकासी के लिए कई बार कहा गया लेकिन आज तक निकासी नहीं हो सकी। इससे दिक्कत हो रही है।
वीर मोहम्मद, अब्बास नगर
- सीएल स्कूल के सामने वाली गली कच्ची है। प्लॉटों में पानी भरा है। इस कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी है। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विमल कुमार, रविदास नगर
- टावर वाली गली का स्थिति काफी खराब है। यहां जलभराव है तो गली कच्ची होने के कारण दलदल में तब्दील हो चुकी है। बच्चों के साथ लोगों को दिक्कत हो रही है।
रमेश कुमार, रविदास नगर
- शहर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सर्वाधिक दिक्कत वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जा रहे हैं।
नूतन राठौर मेयर फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed