फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Deputy CM Brajesh Pathak targets SP for opposing women reservation

UP: 'महिला आरक्षण के विरोध का खामियाजा भुगतेगी सपा', डिप्टी CM ने साधा निशाना; स्मार्ट मीटर पर कही ये बड़ी बात

Sun, 19 Apr 2026 01:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sun, 19 Apr 2026 01:07 PM IST
सार

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को फिरोजाबाद जिले के दाैरे पर पहुंचे। यहां सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ उन्होंने विपक्षी दलों को भी निशान पर लिया। साथ ही प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटर के बारे में भी बड़ी बात कही। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak targets SP for opposing women reservation
मरीजों से बात करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को फिरोजाबाद जिले का दौरा किया। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में महिला आरक्षण का विरोध करने का खामियाजा सपा को आगामी चुनावों में भुगतना होगा। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी और विपक्ष के सभी अनुमान धरे रह जाएंगे।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री शनिवार को फिरोजाबाद के दौरे पर थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर जनता को आश्वस्त करते हुए कहा, 'हम जनहित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्मार्ट मीटर के मामले में सरकार गंभीर है और अगले एक-दो दिन में इस पर कोई ठोस निर्णय ले लिया जाएगा।'
विज्ञापन


इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल के '200 शैया' और '100 शैया' वार्डों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाएं देखीं और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी रमेश रंजन, सीडीओ शत्रोहन वैश्य, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल और सीएमएस डॉ. नवीन जैन मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मरीजों से की बात
निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सीधे जनरल वार्ड पहुंचे और वहां भर्ती मरीजों से संवाद कर उपचार की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने बाल किशन और शिल्पी नामक मरीजों से विशेष रूप से पूछा कि उन्हें अस्पताल से दवाएं मिल रही हैं या बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। मरीजों द्वारा अस्पताल में ही दवाएं मिलने की बात कहने पर उन्होंने संतोष जताया। डिप्टी सीएम ने एनआईसीयू और अन्य महत्वपूर्ण विभागों की कार्यप्रणाली देखी। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई और उपकरणों की उपलब्धता का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राचार्य, सीएमएस और सीएमओ को निर्देशित किया कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को सभी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

 

जीरो टॉलरेंस की नीति पर सरकार
उप मुख्यमंत्री ने कहा, जन सेवा ही हमारी प्राथमिकता है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सदर विधायक मनीष असीजा, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, जिलाधिकारी रमेश रंजन और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed