फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Deputy Chief Minister will arrive tomorrow, administration busy in preparations

Firozabad News: कल आएंगे उपमुख्यमंत्री, प्रशासन तैयारियों में जुटा

Sat, 06 Jun 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 06 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister will arrive tomorrow, administration busy in preparations
फिरोजाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 7 जून को जिले में आ रहे है। इसकी भनक लगते ही जिला प्रशासन ने तैयारी करनी शुरू कर दी। लखनऊ से उनके भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी पता करने के साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाओं की समीक्षा को ध्यान में रखते हुए बुकलेट को तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को देर शाम तक जिले के अधिकारी बुकलेट तैयार करने में जुटे दिखाई दिए। भाजपा महानगर अध्यक्ष डा.सतीश दिवाकर ने बताया कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सात जून को जिले में आ रहे हैं वह लोकमाता आहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के साथ जिले के विधायक सहित पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन




डीएम ने प्रशासनिक अधिकारी लिपिकों को किया कार्यमुक्त
फिरोजाबाद। मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने फिरोजाबाद के प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र खन्ना का आगरा एवं कलेक्ट्रेट के लिपिक दौजीराम का मैनपुरी तथा अजीत उपाध्याय का मथुरा स्थानांतरण कर दिया था। मंडलायुक्त की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के बाद डीएम संतोष कुमार शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र खन्ना, एवं कलेक्ट्रेट के लिपिक दौजीराम एवं अजीत उपाध्याय को कार्यमुक्त आदेश जारी कर दिया है। ताकि वह अपनी नई तैनाती स्थल पर जाकर कार्यभार ग्रहण कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed