{"_id":"614b60f08ebc3efb95209ccb","slug":"departmental-mercy-on-the-head-fitter-woman-of-jalkal-firozabad-news-agr508594135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलकल की हेड फिटर महिला पर विभागीय मेहरबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलकल की हेड फिटर महिला पर विभागीय मेहरबानी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कमीशन खोरी के खेल में संलिप्त बाबू और सेनेटरी इंस्पेक्टर पर सख्त कार्रवाई की जा चुकी है और अब जलकल विभाग में तैनात एक महिला कर्मचारी की उपस्थिति-अनुपस्थिति को लेकर तमाम सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ लोग महिला कर्मचारी पर विभाग की मेहरबानी बता रहे हैं, तो कोई कुछ। बुुधवार को निगम के उपसभापति व एक पार्षद महाप्रबंधक से महिला कर्मचारी की उपस्थिति के बाबत सवाल-जवाब किए।
नगर निगम के जलकल विभाग में हेड फिटर के पद पर तैनात आरती देवी बुुुधवार को बिना सूचना कार्यालय में अनुपस्थित थीं। पेयजल आपूर्ति से जुड़ी किसी समस्या के निदान के लिए पहुंचे उपसभापति योगेश शंखवार एवं पार्षद मुनेंद्र यादव ने महिला कर्मचारी की अनुपस्थिति के संबंध में महाप्रबंधक जलकल से सवाल-जवाब किए।
पार्षद मुनेंद्र यादव का आरोप है कि हेड फिटर के पद पर तैनात महिला कर्मचारी यदा-कदा ही कार्यालय आती हैं। उपस्थिति पंजिका में निगम में तैनात एक अन्य कर्मचारी हेड फिटर के कॉलम में हस्ताक्षर करता है। उपस्थिति पंजिका में दर्ज हस्ताक्षरों में अंतर से पुष्टि की जा सकती है। महाप्रबंधक जलकल ने उपसभापति और पार्षद द्वारा लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
---
लिपिक की भूमिका भी संदिग्ध
उपसभापति और पार्षदों द्वारा उठाए गए सवालों से बचने को जलकल विभाग के जिम्मेदार अफसरों ने महिला कर्मचारी की फाइल मंगवाई। फाइल में महिला कर्मचारी द्वारा गत एक अप्रैल 2019 से 15 मई 2019 के बीच बाल्य अवकाश को विभागीय पत्रावली में अंकित नहीं किया गया है। इसके अलावा 22 जून 2019 से छह अगस्त 2019 के अलावा तीन दिसंबर 2019 से लेकर 31 जनवरी 2020 के मघ्य विभिन्न मद में लिए कई माह के अवकाशों को भी पत्रावली में अंकित नहीं किया जाना अनियमितता को दर्शाती है।
---
वेतन काटा, संबंधित लिपिक से भी करेंगे जवाब तलब-
हेड फिटर के पद पर तैनात महिला कर्मचारी आरती बुधवार को बिना सूचना अनुपस्थित थीं। उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। वहीं महिला द्वारा लिये उपार्जित व अर्जित अवकाशों को रिकॉर्ड में शामिल नहीं करने पर लिपिक अनिल गौतम से स्पष्टीकरण मांगा है।
रामबाबू राजपूत महाप्रबंधक जलकल
----
जलकल विभाग में हेड फिटर के पद तैनात महिला आरती देवी अधिकांश कार्यालय अथवा फील्ड से नदारद रहती हैं। यह मामला निगम कार्य समिति की बैठक में भी उठाया था लेकिन जिम्मेदार लोग और अधिकारी महिला को निरंतर वेतन भुगतान कर रहे हैं।
मुनेंद्र यादव पार्षद