फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dengue happened 14 days ago, now the report has come

Firozabad News: 14 दिन पहले हुआ डेंगू, अब आई रिपोर्ट

Thu, 07 Nov 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 07 Nov 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dengue happened 14 days ago, now the report has come
फिरोजाबाद। प्राइवेट अस्पताल समय से डेंगू की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को नहीं दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिस मरीज को डेंगू होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली। वह मरीज 14 दिन पहले डेंगू पॉजिटिव आया था। अब वह पूरी तरह स्वस्थ्य है।
विज्ञापन

प्राइवेट पैथोलॉजी को डेंगू पॉजिटिव की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश दिए थे। लेकिन, पैथोलॉजी संचालक कई दिन बाद रिपोर्ट दे रहे है। बृहस्पतिवार को मक्खनपुर में एक युवक के डेंगू पॉजिटिव आने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को पोर्टल से मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के घर पहुंची। टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि मरीज 14 दिन पहले डेंगू पॉजिटिव आया था। प्राइवेट अस्पताल में उपचार किया गया। अब मरीज पूरी तरह ठीक है। पूर्व में भी यही हाल है।
विज्ञापन

एसीएमओ डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि मक्खनपुर में टीम भेजी थी। वह मरीज 14 दिन पहले ठीक हो चुका था। प्राइवेट लैब संचालकों को निर्देशित किया गया है कि रिपोर्ट समय से पोर्टल पर अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed