फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dengue broke the record of last many years, malaria mosquito weakened

डेंगू ने तोड़ा पिछले कई सालों का रिकॉर्ड, मलेरिया का मच्छर पड़ा कमजोर

Tue, 16 Nov 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dengue broke the record of last many years, malaria mosquito weakened
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में डेंगू के आंकड़े ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि इस बार मलेरिया का मच्छर कमजोर साबित हुआ है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, डेंगू के कारण इससे पहले कभी भी इतना हाहाकार नहीं मचा है। हालांकि इस बार पिछले सालों से जांच कम हुई लेकिन डेंगू के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में 500 फीसदी से ज्यादा वृद्धि हुई। हालांकि मलेरिया के मामलों में गिरावट आई है।
विज्ञापन

अगस्त और सितंबर माह में सुहागनगरी में डेंगू का प्रकोप था। इस बार डेंगू के कारण जिले में 200 से अधिक मौतें हुईं। हालांकि सरकारी आंकड़ा कम मौतों को दर्शा रहा है। सरकारी आंकड़ों की बात करें तो 2021 में अब तक 5637 लोग डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। निजी अस्पतालों और अन्य जिलों में इससे दोगुने मरीजों का इलाज किया गया। पिछले चार साल के आंकड़ों पर गौर करें तो डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या तीस पार नहीं कर सकी।
विज्ञापन

वर्ष सैंपल मलेरिया डेंगू
2018 73091 116 10
2019 80782 103 21
2020 25588 19 01
2021 66530 68 5637 (अभी तक)
डेंगू से अब राहत है। अगस्त और सितंबर माह में डेंगू चरम पर था। अभी तक की जानकारी में फिरोजाबाद में सर्वाधिक मरीज मिले हैं। लोगों की जागरूकता, प्रशासन और स्वास्थ्य टीम के सहयोग से डेंगू पर काबू पा लिया गया। हालांकि लोग सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दिनेश प्रेमी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed