फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demonstrated innovation in mission teaching dialogue workshop

मिशन शिक्षण संवाद कार्यशाला में नवाचार का किया प्रदर्शन

Thu, 28 Jan 2021 05:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated innovation in mission teaching dialogue workshop
पालीवाल ऑडिटोरियम में शैक्षिक गुणवत्ता कार्यशाला कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अधिकारी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मिशन शिक्षण संवाद कार्यक्रम का आयोजन पालीवाल ऑडिटोरियम हाल में किया गया। शिक्षाधिकारियों ने अच्छे विद्यालयों से अन्य शिक्षकों को प्रेरणा लेने के लिए कहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य विमलेश विजयश्री ने कहा कि विद्यालय में सामुदायिक रूप से कार्य करें। बीएसए अरविंद पाठक ने कहा कि विद्यालय में सामुदायिकता भागेदारी को बढ़ावा दें। मंदिरों की तरह गुल्लक रखें या रजिस्टर बनाए। दान दी गई धनराशि से विकास कराएं। मिशन शिक्षण संवाद के जनक विमल कुमार ने कहा परिषदीय स्कूलों का विकास कराने के लिए मिशन संवाद की आवश्यकता पड़ी। विद्यालयों में इतना परिवर्तन आ गया है, जो परिषदीय स्कूलों की शिक्षा को जल्द ही एक नई पहचान स्थापित कराएगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में किए गए सुधार के बारे में बताया
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों के शिक्षको ने विद्यालयों में किए गए शैक्षिक नवाचारों, सामुदायिक सहभागिता, कोविड-19 के समय में ई पाठशाला के माध्यम से शिक्षण कार्य को सुचारु बनाने की जानकारी दी। संचालन अफजाल अहमद ने किया। संजय लालई, शाहिद, विनीत शर्मा, दिनेश राजा, अंजली जादौन, मोहम्म्द शाहिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन शिक्षण संवाद में इन्होंने दिया प्रजेंटेशन
रक्षा कुलश्रेष्ठ, कमलकांत पालीवाल, नरेश सिंह चौहान, सोनल शर्मा, ब्रजेश कुमार धनगर, मनीषा रानी, कल्पना राजौरिया, मनोज कुमार यादव, उर्वशी उपाध्याय, सुमन राजपूत, मनीष कुमार, शबीना कौशर, रजनी, सीमारानी आदि शिक्षकों ने अपना प्रजेंटेशन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed