{"_id":"5f43ffab8ebc3e620434b809","slug":"democratic-leader-democratic-leader-death-democratic-leader-death-in-accident-death-in-accident-firozabad-accident-shikohabad-accident-firozabad-news-agr456217389","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र सेनानी की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र सेनानी की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
शिकोहाबाद हादसे में मृतक लोकतंत्र सेनानी रघुवीर सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। लोकतंत्र सेनानी की सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई। इस अवसर पर एसडीएम देवेंद्र सिंह, तहसीलदार सत्यप्रकाश और एसएचओ सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
मैनपुरी रोड स्थित रामनगर निवासी रघुवीर सिंह (69) पुत्र द्वारिकाप्रसाद लोकतंत्र सेनानी थे। सोमवार को अपनी बाइक द्वारा घर से प्लाट पर जा रहे थे। जैसे ही वह गली से निकल कर सड़क पर पहुंचे, तभी शिकोहाबाद की तरफ से तेज गति से आ रही एक होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चालक कार को लेकर मैनपुरी की तरफ भाग गया। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर मौके पर पहुंच गए। परिजन उनको उपचार के लिए ले जाते, उससे पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर एसडीएम देवेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर, तहसीलदार सत्यप्रकाश, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश राजपूत सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि उनका जन्म एक जनवरी 1951 में हुआ था।
भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गए रघुवीर सिंह
लोकतंत्र सेनानी पर विपिन कुमार, विवेक कुमार, अमित कुमार तीन बेटे और एक बेटी विश्वासा है। बेटों की शादी कर चुके थे, लेकिन बेटी की शादी अभी नहीं हुई है। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी दुर्गादेवी और बेटी के साथ परिवार के अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।