फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demand for selection of barren land for industrial corridor

Firozabad News: औद्योगिक गलियारे के लिए बंजर भूमि के चयन की मांग

Thu, 07 Dec 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 07 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Demand for selection of barren land for industrial corridor
शिकोहाबाद। एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए भूमि-अधिग्रहण का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसान भूमिहीन होने की कगार पर आ चुके हैं। इसके चलते वह लगातार अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी गांव धनपुरा के एक परिवार के लोग तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने भूमि अधिग्रहण को रोकने के लिए प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी के नाम दिया है।
विज्ञापन

गांव धनपुरा निवासी संजय ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि ग्राम धनपुरा में औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण की जो कवायद तहसील प्रशासन द्वारा सूची जारी करके की जा रही है। इसमें उसके खेत की गाटा संख्या 107 अधिग्रहित हो रही है। इस गाटा संख्या की भूमि पर कुछ किसान ऑर्गेनिक खेती भी कर रहे हैं। अधिग्रहण वाले क्षेत्र में 100 प्रतिशत कृषि भूमि एवं निज निवास स्थान का हिस्सा जा रहा है। संजय का कहना है कि वह और उसका परिवार उसी कृषि भूमि पर आधारित है। उस पर खेती करके वह जीवन यापन कर रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा परिवार के पास आमदनी का कोई अन्य संसाधन नहीं है। उसका कहना है कि औद्योगिक गलियारे के निर्माण के लिए जो भूमि अधिग्रहित की जा रही है। वह अधिकतर कृषि भूमि है, अगर ऐसा होता है, तो किसान भूमिहीन हो जाएंगे। इसके बाद उनके पास आत्मदाह के अलावा कोई अन्य मार्ग शेष नहीं रह जाएगा। इसके लिए पूरी तरह से शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से तहसील प्रशासन को जारी की गई सूची पर पुर्नविचार करते हुए गाटा संख्या 107 को बाइपास करके अन्य बंजर भूमि को अधिग्रहित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed