फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demand for old pension, sloganeering by imposing lockout in the corporation

Firozabad News: पुरानी पेंशन की मांग, निगम में तालाबंदी कर की नारेबाजी

Sun, 17 Dec 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 17 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Demand for old pension, sloganeering by imposing lockout in the corporation
फिरोजाबाद। पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली और बकाया देयकों की मांग को नगर निगम में कर्मचारियों ने शनिवार को तालाबंदी की। धरना पर बैठे कर्मचारियों ने निगम के गेट पर कई घंटे तक जोरदार नारेबाजी भी की। बाद वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर निगम के कर्मचारियों ने शनिवार को निगम के गेट पर कई घंटे धरना दिया। साथ ही नारेबाजी की। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने एवं अन्य बकाया देयकों की मांग को लेकर धरना से पूर्व निगम कर्मियों ने निगम के निर्माण, स्वच्छता, प्रकाश और जन्म-मृत्यु पंजीयन विभाग में ताला जड़ दिया। कार्यालयों में तालाबंदी के कारण जरूरी कार्यवश निगम पहुंचे फरियादियों और शिकायतकर्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। दोपहर दो बजे के करीब वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने के पर कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया। धरने पर बैठने वाले कर्मचारियों में छकौड़ा लाल,चंदन,दुर्गाप्रसाद, मनोज यादव, तनवीर अहमद, प्रशांत बाबू के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed