फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demand for insurance of kitchens, Anganwadi workers and Asha daughters-in-law

रसोईयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा बहुओं का बीमा कराने की मांग

Sat, 06 Mar 2021 07:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Demand for insurance of kitchens, Anganwadi workers and Asha daughters-in-law
ूंडला में बीडीओ नरेश कुमार को ज्ञापन सौंपते सपाई - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को प्रदेश के समस्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का बीमा कराए जाने व न्यूनतम वेतन दिए जाने को लेकर खंड विकास अधिकारी को राज्यपाल क ो संबोधितज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

वरिष्ठ सपा नेता अशोक यादव के निर्देशन में खंड विकास अधिकारी नरेश कुमार को दिए ज्ञापन के माध्यम से सपा विधानसभा अध्यक्ष चंद्रवीर यादव और नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने कहा कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रसोइया का काम करने वाली महिलाओं को अभी तक मात्र डेढ़ हजार रुपया मासिक मानदेय दिया जा रहा है। एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सत्य प्रकाश ने कहा कि रसोइयों का बीमा नहीं होता, इससे हादसा होने पर उनके परिजनों के भरण-पोषण के संसाधन समाप्त हो जाते हैं। इस पर ध्यान देते हुए उनका न्यूनतम वेतन निर्धारित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही सपाइयों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं का बीमा और न्यूनतम वेतन निर्धारित किए जाने की मांग की। वरिष्ठ सपा नेता वीरेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, ओमप्रकाश दिवाकर, दलवीर सिंह राजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed