फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demand for debt forgiveness, a three-hour jam bypass route

कर्ज माफी की मांग, तीन घंटे बाईपास मार्ग जाम

Sat, 03 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 03 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Demand for debt forgiveness, a three-hour jam bypass route
बाईपास मार्ग ठप - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे फीराेजाबाद

विज्ञापन
कर्ज माफी की मांग को लेकर स्वंय सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने शुक्रवार को बाईपास मार्ग ठप कर दिया। कर्ज की किश्त न चुकाने पर प्रतिदिन 10 रुपये की पेनाल्टी लगने के महिलाओं ने सैलई चौराहे को तीन घंटे तक जाम रखा। बुधवार और गुरुवार को प्रदर्शन करने के बाद भी प्रशासन ने कोई हल नहीं निकाला इसी का परिणाम रहा कि वह पुलिस के लिखित आश्वासन के बाद भी जाम खोलने को तैयार नहीं रहीं।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला सैलई, अम्बेड़कर पार्क, नगला मिर्जा बड़ा आदि क्षेत्र में निवास करने वाली अधिकतर महिलाएं मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति संभालने को उज्जवल जीवन, एसकेएस और सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड आदि कंपनियों से बीस से तीन हजार रुपये ब्याज पर लिए हैं। कंपनी संचालकों ने सात महिलाओं का एक समूह बनाकर उसमें एक महिला को मुखिया बना दिया। मुखिया महिला समूह की अन्य सदस्यों से रुपये लेकर प्रत्येक माह कंपनी में किश्त जमा करती हैं। इसके लिए महिलाओं को एक कार्ड भी दिया जाता है। इसमें लेनदेने की एंट्री की जाती है। नोट बंदी के कारण महिलाएं एक माह से किश्त अदा नहीं कर पाईं है। इस पर कंपनी संचालकों ने महिलाओं से दस रुपये रोज की पेनाल्टी लगाना शुरू कर दिया। इसको लेकर महिलाओं में शुक्रवार को आक्रोश फैल गया। उन्होंने बाईपास मार्ग स्थित सैलई पुलिया पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, महिलाओं को समझाते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं किसी भी कीमत पर जाम खोलने के लिए तैयार नहीं थी। कोतवाल रामगढ़ अनिल कुमार ने लिखकर भी दिया कि आप लोगों से न तो ब्याज लिया जाएगा और न ही पेनाल्टी। इसके बाद भी महिलाएं जाम खोलने के लिए राजी नहीं थीं। तीन घंटे बीत जाने के बाद बसपा नेता टीटू प्रधान और जितेंद्र निमेष मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाते हुए जाम खुलवाने की अपील की। इसके बाद महिलाएं बाईपास मार्ग से हटी।
विज्ञापन



महिला की बेहोश होते ही मची भगदड़
जाम की दौरान सैलई निवासी सत्यादेवी की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। महिला के बेहोश होते ही महिलाओं में भगदड़ मच गई। महिला कांस्टेबलों के साथ अन्य महिलाएं सत्यादेवी को बाईपास मार्ग से उठाकर खुले में ले गई और पानी पिलाया। तब कहीं जाकर महिला को होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्याज सहित वसूली जाती है दी गई रकम
समूह से जुड़ी सीमा, ज्योति, सुनीता, ईश्ववरीदेवी, अनीता, आशादेवी, संतोषी, रुविंस, नीरज आदि का कहना है कि कंपनी संचालक कर्ज पर दस प्रतिशत की ब्याज वसूलते हैं। 20 हजार रुपये कर्ज देंगे तो उस पर दो हजार रुपये ब्याज के जोड़कर 22 हजार रुपये की किश्त बना दी जाती है। इस किश्त को समय से अदा न करने पर दस रुपये प्रतिदिन की पेनाल्टी भी वसूली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed