फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Delhi Police picked up the accused and his brother-in-law in the case of kidnapping of a teenager

Firozabad News: किशोरी के अपहरण के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी और उसके जीजा को उठाया

Tue, 22 Nov 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police picked up the accused and his brother-in-law in the case of kidnapping of a teenager
फिरोजाबाद। दिल्ली के उत्तम नगर की थाना पुलिस सोमवार रात को किशोरी के पिता को साथ लेकर शिकोहाबाद थाने पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से मुस्तफाबाद रोड़ स्थित एक गांव में दबिश दी। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली के उत्तम नगर थाना क्षेत्र से एक किशोरी को युवक ले आया। किशोरी के परिवारीजन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता चला कि शिकोहाबाद क्षेत्र का युवक दिल्ली में नौकरी करता था। इसी दौरान उसकी नजदीकी किशोरी और उसके परिजन के साथ बढ़ गई। एक माह पूर्व युवक किशोरी को दिल्ली से अपने साथ ले लाया। युवक किशोरी को लेकर अपने बहनोई के घर ले आया और दोनों यहीं रहने लगे।
विज्ञापन

सोमवार को किशोरी का पिता अपने साथ उत्तम नगर के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह और दो अन्य पुलिस कर्मियों को साथ लेकर शिकोहाबाद थाना पहुंचा। किशोरी के पिता ने बताया कि आठ दिन पूर्व किशोरी को बरामद कर ले गई थी। युवक और उसके बहनोई को दिल्ली पुलिस ने शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव से पकड़ा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दिल्ली के उत्तम नगर थाना की पुलिस आई थी और दो युवकों को पकड़ कर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed