{"_id":"62bb48eb2a416e614f612890","slug":"degu-firozabad-news-agr5384011166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चार स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चार स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चार स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा
नगर के तीनों मोहल्लों व सिरसागंज में कराया एंटी लार्वा का छिड़काव
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजबाद। पिछले साल जैसी डेंगू की स्थिति जिले में न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें सतर्क हैं। मंगलवार को जांच के दौरान नगर के तीन मोहल्लों और सिरसागंज क्षेत्र डेंगू का लार्वा मिला। इसके बाद तत्काल यहां व आसपास के क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। आसपास के लोगों को हिदायत दी गई कि यदि लार्वा मिलता है तो स्वास्थ्य विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने धनपुरा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई के निर्देश दिए। एसीएमओ डा. केके वर्मा ने अब्बास नगर और सैलई में घर-घर जाकर जांच की। सैलई और अब्बास नगर में डेंगू का लार्वा दो घरों में पाया गया। यहां पानी को तुरंत खाली कराकर दवा का छिड़काव कराया गया। डॉ. मोहन वर्मा को हाजीपुरा क्षेत्र में एक घर में लार्वा मिला। सिरसागंज क्षेत्र में एसीएमओ डॉ. हंसराज को एक घर में लार्वा मिला। टीमों ने लोगों को जागरुक किया कि पानी को कहीं भी रुकने न दें। पिछली बार डेंगू से पूरा जिला प्रभावित रहा, इस बार ऐसी स्थिति न आए। हर व्यक्ति सहयोग करें। सीएमओ ने बताया कि जहां लार्वा मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हम लोगों का जागरुक कर रहे हैं।