फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Defects in interlocking, samples for sand-cement

Firozabad News: इंटरलॉकिंग में खामियां, बालू-सीमेंट के लिए नमूने

Mon, 20 Mar 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Defects in interlocking, samples for sand-cement
इंटरलॉकिंग में खामियां, बालू-सीमेंट के लिए नमूने
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों का सीडीओ ने किया निरीक्षण, घटिया ईंटों को हटवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सीडीओ दीक्षा जैन ने सोमवार को ग्राम पंचायत खंगरई, उसायनी एवं उसके मजरा प्रीतमगढ़ में मनरेगा योजना से कराए गए विकास कार्यों एवं गोशाला का निरीक्षण किया। इंटरलॉकिंग के काम में खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।

सीडीओ दीक्षा जैन ने ग्राम खंगरई में बाबूजाट के खेत से बनाए जा रहे चकरोड को देखा। 13 श्रमिक काम करते दिखाई दिए। मस्टररॉल उपलब्ध नहीं था और सीआईबी बोर्ड नहीं लगा था। महिला श्रमिक मौजूद नहीं मिली। सीडीओ ने प्रधान एवं एपीओ को मेडिकल किट की व्यवस्था रखने की हिदायत दी। उसायनी के मजरा ठार प्रीतमगढ़ में मनरेगा से बन रहे इंटरलाकिंग के कार्य को देखा। बालू एवं गिट्टी प्राक्कलन के हिसाब से काफी कम मिली। एपीओ को जांच करके नियमानुसार कटौती के निर्देश दिए। उसायनी में 1.2 करोड़ की लागत से चार कैटिल शेड निर्माण के साथ-साथ एक भूसाघर निर्माण को देखा। 12 पिलर बनने अवशेष होने के साथ यहां बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं कराया जा रहा था। सहायक अभियंता आरईडी ने बाउंड्रीवाल प्राक्कलन में नहीं होने की जानकारी दी। कुछ ईंटें घटिया होने पर सीडीओ ने तत्काल हटाने के आदेश दिए। चिनाई में प्रयोग हो रहे बालू सीमेंट के नमूने जांच को भेजने के आदेश दिए। ग्राम बैंदी में एक टिनशेड एवं भूसाघर का निर्माण कराया जा रहा है। प्रधान वंशिका शर्मा ने सीडीओ को बताया कि गोशाला में पेयजल की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed