फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Deepak first in Five thousand meters race

पांच हजार मीटर की दौड़ में दीपक प्रथम

Sat, 27 Aug 2016 01:10 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 27 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Deepak first in Five thousand meters race
पांच हजार मीटर की दौड़ में दीपक प्रथम - फोटो : Amar Ujala
ठाकुर बीरी सिंह कालेज के मैदान में हुई खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

ठाकुर बीरी सिंह खेल प्रांगण में माध्यमिक विद्यालयों के बालक वर्ग की क्षेत्रीय प्रतियोगिता शुक्रवार को हुई। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सुरेन्द्र सिंह नौहवार ने फीता काटकर किया।
प्रतियोगिता में पांच हजार मीटर बालक वर्ग दौड़ में दीपक कुमार ने प्रथम, नारायन कुमार ने द्वितीय और सोनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 15 सौ मीटर दौड़ में प्रेमवीर ने प्रथम, लवकुश ने द्वितीय और कपिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ में रवी सिंह ने प्रथम, सुरजीत ने द्वितीय और संदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में रवी सिंह ने प्रथम, मनीष कुमार ने द्वितीय और अर्जुन पौनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फैंक प्रतियोगिता में हरी सिंह ने प्रथम, अमित कुमार ने द्वितीय और भानु प्रताप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग में तीन हजार मीटर की दौड़ में राकेश ने प्रथम, सोबरन सिंह ने द्वितीय और शिवाजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 15 सौ मीटर दौड़ में रकेश ने प्रथम, शिवम सिंह ने द्वितीय और रहमत अली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ में सौरभ चौधरी ने प्रथम, दुष्यंत सिंह ने द्वितीय और दीपक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद प्रतियोगिता में सौरभ चौधरी ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय और पंकज कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में दीपक ने प्रथम, विमल सिंह ने द्वितीय और कमलकांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग में छह सौ मीटर दौड़ में मनीष कुमार ने प्रथम, सत्यवीर सिंह ने द्वितीय और अजय कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 80 मीटर दौड़ में रजनेश ने प्रथम, सोनू कुमार ने द्वितीय और सौरभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद प्रतियोगिता में रत्नेश ने प्रथम, मोनू ने द्वितीय और अर्जुन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नरोत्तम सिंह, दिनेश कुमार, धर्मवीर सिंह, रवीन्द्र चाहर, राकेश कटियार, अलखेश बाबू, ज्ञान सिंह, नितिन आनंद, खगेन्द्र प्रताप सिंह, रक्षपाल सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, अशोक शर्मा, नरेंद्र पाल सिंह, मुकेश पचौरी, संतोष कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed