{"_id":"68f2480f666aac345f01311d","slug":"deed-registry-stalled-on-diwali-website-malfunction-upsets-buyers-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-158770-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दिवाली पर बैनामा रजिस्ट्री ठप, वेबसाइट खराबी से खरीदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दिवाली पर बैनामा रजिस्ट्री ठप, वेबसाइट खराबी से खरीदार परेशान
Fri, 17 Oct 2025 07:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 17 Oct 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
चार दिन से धीमी साइट, पैसे फंसे, जमीनन के सौदे टूटने का डर
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। दिवाली के मौके पर जमीन खरीदारों की मुसीबत बढ़ गई है। पिछले चार दिनों से रजिस्ट्री वेबसाइट धीमी गति से चल रही है, जिससे बैनामा नहीं हो पा रहा। जसराना सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रोजाना 40-50 बैनामा आ रहे हैं, लेकिन सुबह से शाम तक इंतजार के बाद भी 30-40 लोग बिना रजिस्ट्री के लौट रहे हैं। खरीदारों ने विक्रेताओं को पैसे दे दिए हैं, अब स्टांप-फीस फंसने और सौदा टूटने की चिंता सता रही है।
अधिवक्ता पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास चार बैनामों के दस्तावेज तैयार हैं, लेकिन तीन दिन से प्रयास के बावजूद रजिस्ट्री नहीं हो पाई। प्रभारी रजिस्ट्रार राजीव कुमार के अनुसार, पूरे यूपी में यही हाल है। वेबसाइट पर मेंटेनेंस कार्य चल रहा है, शासन ने समय एक घंटा बढ़ाया है। शुक्रवार को केवल 18 रजिस्ट्री हो सकीं।