{"_id":"694ece0dcb45dff4930cd5f6","slug":"decreased-eye-moisture-in-winter-can-lead-to-increased-allergy-problems-and-blurred-vision-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-163829-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सर्दी में आंखों की नमी घटने से बढ़ी एलर्जी की परेशानी, धुंधली हो रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सर्दी में आंखों की नमी घटने से बढ़ी एलर्जी की परेशानी, धुंधली हो रही नजर
Fri, 26 Dec 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
नेत्र परीक्षण करतीं डा. प्रेरणा उपाध्याय। संवाद
- फोटो : नेत्र परीक्षण करतीं डा. प्रेरणा उपाध्याय। संवाद
फिरोजाबाद। ठंड के मौसम के साथ आंखों से जुड़ी समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। सर्दी के कारण आंखों की प्राकृतिक नमी कम हो रही है, जिससे लोगों को धुंधली नजर, लालिमा, खुजली और सूजन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 40 से 50 मरीज ऐसे लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार को ओपीडी में जांच के दौरान करीब 45 मरीजों में आंखों की नमी कम होने और एलर्जी के लक्षण पाए गए, जिन्हें चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया। नेत्र रोग विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में खांसी-जुकाम बढ़ने से छींक और खांसी के दौरान फैलने वाले कण भी आंखों में एलर्जी का कारण बन रहे हैं।
नेत्र रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रेरणा उपाध्याय ने बताया कि ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर के अधिक उपयोग से आंखों की नमी सूख जाती है, जिससे ड्राइ आई की समस्या बढ़ रही है। धुएं के संपर्क में आने से आंखों में खुजली, जलन और लालिमा की शिकायत हो रही है। गंभीर स्थिति में आंखों में सूजन के साथ नजर धुंधली होने लगती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नेत्र विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज आ रहे हैं, जिनमें से 40 से 50 मरीज आंखों की नमी कम होने और नजर धुंधली होने की समस्या से ग्रसित होते हैं। चिकित्सकों ने लोगों से आंखों की विशेष देखभाल करने और किसी भी परेशानी पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।