फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Death of pregnant woman, accused of murder

गर्भवती महिला की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 26 Jul 2021 09:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Death of pregnant woman, accused of murder
फरिहा (फिरोजाबाद)। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव नगला हरी सिंह निवासी महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगला हरी सिंह निवासी कृष्णकांत का विवाह छह माह पूर्व कुतुकपुर निवासी प्रीति के साथ छह दिसंबर 2020 को हुआ था। प्रीति पांच माह की गर्भवती थी। प्रीति के परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले प्रीति का उत्पीड़न करने के साथ ही मारपीट करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर सोमवार सुबह प्रीति का गला दबाकर ससुरालीजनों ने हत्या कर दी और आरोपी ससुरालीजन फरार हो गए। प्रीति की मौत की जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से परिजनों को मिल सकी। सीओ जसराना कमलेश कुमार के साथ थानाध्यक्ष फरिहा और पीड़ित परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ जसराना कमलेश कुमार का कहना है कि महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पीड़ित परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed