फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   death

युवक की मौत, पत्नी हिरासत में

Tue, 30 Aug 2022 12:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
death
फिरोजाबाद। रामगढ़ के मोहल्ला सरजीवन नगर निवासी युवक की सोमवार भोर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुत्रवधू पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। युवक की चार माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पुत्रवधू को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला सरजीवन नगर निवासी देवेंद्र कुमार (22) की सोमवार अलसुबह तीन बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन जाग गए। कमरे के अंदर जमीन पर युवक का खून से लथपथ शव देख घरवाले गमगीन हो उठे। युवक की मौत की खबर सुनते ही काफी संख्या में आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शव के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता अर्जुन सिंह ने बताया कि देवेंद्र अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था। भोर में करीब तीन बजे उसकी पत्नी के चीखने की आवाज सुनकर वह छत से नीचे आए और कमरा खुलवाया। कमरे के अंदर देवेंद्र का शव जमीन पर पड़ा था। उसके सिर और माथे पर चोट लगी होने के साथ ही खून बह रहा था। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बोले, युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद। रामगढ़ के मोहल्ला सरजीवननगर निवासी मृतक देवेेंद्र के पिता ने देर शाम रामगढ़ थाना पुलिस को तहरीर देते हुए पुत्रवधू पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता का कहना है कि देवेंद्र की पत्नी के अवैध संबंध एक रिश्तेदार से हैं। इस कारण उसने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक देवेंद्र के पिता अर्जुन सिंह का कहना है कि वह अपनी पत्नी बैंजंती देवी, मां लोंगश्री और आठ साल के पुत्र कृष्णा के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर हर रोज की तरह सो रहा था। नीचे कमरे में उसका बड़ा बेटा देवेंद्र और उसकी पत्नी के साथ सो रहा था। देवेंद्र की शादी 12 मई 2022 को हुई थी। उसकी पत्नी मूल रूप से कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव बरगदियापुर की रहने वाली है। अवैध संबंधों को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। रविवार शाम को भी विवाद हुआ था। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि मृतक देवेंद्र के पिता अर्जुन सिंह की तहरीर पर उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed