फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   death

महिला ने फंदे से लटककर दे दी जान

Sun, 12 Jun 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
death
महिला ने फंदे से लटककर दे दी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव रजौरा में कहासुनी से आहत पूजा (30) पत्नी गौरव फंदे पर लटक गईं। जानकारी होते ही ससुराल वाले उसे अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ससुराल पक्ष के लोगों की सूचना पर परिजन रजौरा पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रजौरा निवासी गौरव की शादी दस वर्ष पूर्व मैनपुरी के थाना करहल के गांव नगला अनिया निवासी पूजा से हुई थी। इससे क्षुब्ध होकर महिला फंदे से लटक गई। परिजन ने बताया कि पूजा के पास तीन बच्चे हैं। जिनमें बड़ा बेटा नौ साल का है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ बोले, प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह के चलते महिला द्वारा आत्महत्या कर करने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed