फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   death,crime news,murder case,firozabad police,firozabad rampageousness,murder case 302

झगड़े के दौरान युवक को लगी चोट, उपचार मिलने से पूर्व ही हुई मौत

Tue, 23 Feb 2021 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
death,crime news,murder case,firozabad police,firozabad rampageousness,murder case 302
खैरगढ़। झगड़े के दौरान घायल हुए वरौली निवासी एक युवक की सोमवार देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव वरौली निवासी विजय कुमार (32) पुत्र डिप्टी सिंह का सोमवार शाम पड़ोस में रहने वाले वीरमा नामक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के दौरान विजय कुमार को चोट लग गई थी। रात करीब 12 बजे विजय कुमार की हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे अस्पताल लेकर आते उससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष खैरगढ़ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल खैरगढ़ नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि विजय कुमार का सोमवार शाम को वीरमा नामक युवक से झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान विजय को चोट लग गई थी। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed