फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of youth found in Jalesar Road drain, fear of murder

Firozabad News: जलेसर रोड नाले में मिला युवक का शव हत्या की आंशका

Tue, 17 Jan 2023 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Jalesar Road drain, fear of murder
फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित यूपीएसआईडीसी के समीप नाले में युवक का शव मिलने की सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। पुलिस मृतक की पहचान को प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह राहगीर जलेसर रोड स्थित यूपीएसआईडीसी के पास से गुजरे तो नाले में पड़े युवक के शव पर उन लोगों की नजर गई। नाले में युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से युवक के शव के नाले से बाहर निकलवाया। इस बीच पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए काफी प्रयास किए। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को यहां पर फेंका गया है। फिलहाल पुलिस हत्या की पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामगढ़ रवि त्यागी का कहना है कि नाले से युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान को प्रयास किए जा रहे है। मृतक की पहचान के बाद ही उसके बारे में जानकारी हो सकेगी। युवक की उम्र करीब 45 साल प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed