फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dead, body, murder, police, crime, firozabad

बंबे में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 05 Aug 2020 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
dead, body, murder, police, crime, firozabad
जसराना- युवक का शव मिलने के बाद बाइक लगाकर रोक दिया रास्ता - फोटो : FIROZABAD
जसराना। सोमवार को बहन के यहां आए युवक का थाना जसराना क्षेत्र के गांव सेवापुर के सामने बंबे में शव मिला है। परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर सीओ जसराना व सिरसागंज विधायक पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नगला खंगर के गांव नगला गुलाल निवासी रामपाल सिंह का पुत्र विपन रक्षाबंधन पर अपनी बहन किरन के घर थाना जसराना के गांव सलेमपुर में आया था। राखी बंधवाने के बाद बाइक से लौट रहा था। सेवापुर के पास उसकी बाइक की भिड़ंत थाना क्षेत्र के गावं सराय मटियारी निवासी नेत्रपाल की बाइक से हो गई। पुलिस को घायल नेत्रपाल व उसकी पत्नी और बच्ची को उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस को विपन की बाइक मिली, लेकिन विपन वहां नहीं था। देर शाम तक विपन के घर न पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने उसे तलाशा।
विज्ञापन

न मिलने पर छोटे भाई राहुल ने गुमशुदगी दर्ज कराई। ग्रामीणों को सेवापुर के पास ही विपन का शव बंबे में मिला तो सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जसराना-अरांव मार्ग रोक दिया। सूचना पर कोतवाल अनूप कुमार भारतीय पहुंचे तो लोगों ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने और मामला दर्ज होने के बाद ही शव उठने की बात कही। इसके बाद सीओ अजय सिंह चौहान व सिरसागंज विधायक हरीओम यादव भी पहुुंच गए। पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया तो विधायक ने ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद लोगों ने शव को उठने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा
सीओ अजय सिंह चौहान ने कहा कि सोमवार को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। मंगलवार की दोपहर युवक का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।

पुलिस करती कार्रवाई तो नहीं मरता युवक
युवक के शव के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने कहा, पुलिस ने अपना कार्य सही तरीके से समय पर नहीं किया। न तो घायल को तलाशने का प्रयास किया और न ही परिजनों को सूचना दी। अगर पुलिस सही तरीके से कार्रवाई करती तो हो सकता था कि युवक जिंदा मिल जाता। सिरसागंज विधायक हरीओम यादव ने कहा, पुलिस की लापरवाही के कारण युवक की हत्या हुई है। उन्होंने आरोपियों के साथ पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed