फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body kept for 12 hours demanding registration of murder case

Firozabad News: हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर 12 घंटे रखा शव

Fri, 15 Dec 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 15 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dead body kept for 12 hours demanding registration of murder case
एका। थाना एका क्षेत्र में दस दिसंबर को जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष का युवक गंभीर घायल हो गया था। बुधवार देर रात उसकी आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन पुलिस पर धाराएं न बढ़ाने का आरोप लगाते हुए घर पर ही शव रखे रहे। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके 12 घंटे बाद शव का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन


नगला मेवा निवासी वीरेश का गांव के निक्की, रबेन्द्र, कौशलेन्द्र, धर्मेन्द्र और पुष्पेन्द्र से जमीन के विवाद में दस दिसंबर को झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान आरोपियों ने वीरेश की बेरहमी से लाठी-डंडों से पिटाई की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मारपीट की धाराओं में उनका चालान कर दिया था। घायल को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया था। बुधवार देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे परिजन मृतक का शव लेकर गांव में पहुंच गए, लेकिन परिजन ने दाह संस्कार करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


मृतक का पुत्र पुलिस पर आरोपियों का बचाने का आरोप लगा रहा था। मामले की जानकारी पर एसओ गांव में पहुंच गए। उन्होंने सभी को कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब 12 घंटे बाद शव का दाह संस्कार किया गया। थाना प्रभारी शिवभान राजावत ने बताया कि मुकदमे में हत्या का धारा बढ़ा दी गई है। आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। मृतक के शव का पोस्टमार्टम आगरा में हुआ था। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed