{"_id":"69fa36cb5d2c390a250ced21","slug":"dcm-crushes-a-couple-riding-a-moped-husband-dies-on-the-spot-wife-injured-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-174124-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डीसीएम ने मोपेड सवार दंपती को रौंदा, पति की मौके पर मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डीसीएम ने मोपेड सवार दंपती को रौंदा, पति की मौके पर मौत, पत्नी घायल
Tue, 05 May 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 05 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार डीसीएम ने मोपेड सवार दंपती को रौंद दिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया।
शहर के थाना रामगढ़ के कश्मीरी गेट निवासी 50 वर्षीय शब्बीर अपनी 48 वर्षीय पत्नी सुनहरा के साथ आगरा से मोपेड पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी मोपेड आगरा रोड स्थित अमीर होटल के समीप पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। शब्बीर उछलकर डीसीएम के नीचे आ गए और टायर से कुचलने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, पत्नी सुनहरा दूसरी ओर गिरने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक अपनी डीसीएम को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही टूंडला पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी के नीचे फंसे मृतक के शव को बाहर निकालकर मोर्चरी भिजवाया। वहीं, घायल सुनहरा को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।