फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Daughters, be Durga, be Kali... don't become a victim of love jihad.

Firozabad News: बेटियों दुर्गा बनो, काली बनो... लव जेहाद का शिकार मत बनना

Mon, 14 Oct 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 14 Oct 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Daughters, be Durga, be Kali... don't become a victim of love jihad.
फिरोजाबाद। शिव महापुराण कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने बेटियों ने आह्वान करते हुए कहा कि बेटियों दुर्गा बनो, काली बनो और झांसी की रानी बनो, लेकिन लव जेहाद का शिकार मत बनो। कभी सनातन धर्म को छोड़कर जाने का विचार मत लाना। क्योंकि सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव को अर्पित किया एक लोटा जल, सुधारेगा आपका कल। तीन घंटे चली कथा के दौरान श्रद्धालुजन भजनों पर झूमने को मजबूर हो गए। सिक्सलेन हाईवे किनारे जरौली की पुलिया के पास शिव महापुराण की कथास्थल पर पं. प्रदीप मिश्रा दोपहर करीब 1:20 बजे पहुंचे। 1:45 बजे कथा की शुरुआत हुई। उन्होंने कहाकि शिव महापुराण कथा के 24 हजार श्लोकों का एक शब्द भी किसी के मन में उतर जाए तो उसका जीवन सार्थक हो जाता है। खुद को शिव से जोड़ने का काम करें। यह मानकर चलें कि हम कैलाश की भूमि पर कथा का श्रवण करें। आपका मन जैसे होगा सामने वाला वैसा ही नजर आता हैं। उन्होंने कहा कि आप आंखों में यदि काला, पीला अथवा हरा चश्मा लगाएंगे तो सामने वाला उसी तरह का नजर आएगा। खुद के अंदर यदि गंदगी है, गलत विचार है, तो वैसा ही सामने वाला दिखाई देगा।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान शिव कभी भांग आदि का नशा नहीं करते, यह तो सनातन को बदनाम करने के लिए कहते हैं। मेरे बाबा ने विष का प्याला पिया तो उनके आसपास बूंद गिर गई उससे धतूरा, भांग उग आए जो उनके आसपास रहते हैं। इसलिए उनको प्रिय हैं। उन्होंने कहा कि सांप और नशेड़ी हमेशा टेढ़े चलते हैं, लेकिन अपने घर में सीधे जाते हैं। इसलिए भगवान शिव के दरबार में सीधे जाओ। उन्होंने जीवन में एक बेलपत्र का पेड़ लगाने की सीख दी। संसार में आपके जाने के बाद जब तक लोग बेलपत्र शिवजी पर चढ़ाएंगे उसका पुण्य आपको मिलेगा। अंत में आरती की गई। इस दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार, सीओ टूंडला अनिवेश कुमार, सीएफओ सतेंद्र पांडेय, हेमंत अग्रवाल बल्लू, अजय गुप्ता, शुभम राजपूत, शिवम गुप्ता, रितिक झिंदल, विनीता शर्मा, राहुल शर्मा, कार्तिकेय नाथ मौजूद थे।
विज्ञापन





संत और सैनिक का हमेशा करें आदर
पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जीवन में संत और सैनिक जहां मिल जाएंं उनका सम्मान अवश्य करें। क्योंकि संत धर्म की रक्षा करते हैं और सैनिक हमारे देश की रक्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाबा सिर पर रख दो अपना हाथ... गीत पर झूमे श्रद्धालु
पंडाल में कथा के दौरान बाबा सिर पर रख दो अपना हाथ, मस्त रहूं तेरी मस्ती में..गीत गाया तो श्रद्धालुजन खड़े होकर झूमने को मजबूर हो गए। हर कोई थिरक रहा था। जो जहां बैठा था, वहीं खड़े होकर झूमने को मजबूर हो गया। इसके साथ खाली जाता ने बाबा दर से तुम्हारे कोई, अपने हृदय से लगा लो..गिरा जा रहा हूं.. सहित अनेक भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।




बाबा की शरण में आने से जिन्हें हुआ लाभ उनको मंच पर बुलाया
श्रद्धालुजनों की ओर से भेजे गए पत्रों को कथा व्यास पं. प्रदीप मिश्रा ने पढ़कर सुनाए। उन्होंने कहा कि आगरा सिकंदरा मोती बिहार काॅलोनी निवासी प्रीति सतेंद्र वर्मा को बाबा की भक्ति से शिक्षा विभाग में नौकरी मिली है। उन्होंने अपना पत्र भेजा। मैनपुरी के बेवर निवासी अनामिका दुबे पत्नी प्रवीन दुबे ने भतीजे विनायक दुबे के सिर, दाड़़ी मूंछ के बाल ही गायब हो गए थे, काफी उपचार कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। बाबा की कृपा से उन्हें बाल आ गए। फिरोजाबाद के कैलाश नगर निवासी रीना आर्य की पति की तबीयत काफी खराब होने और आगरा, जयपुर एवं दिल्ली एम्स तक में उपचार में 10 से 12 लाख रुपये खर्च करने के बाद कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद बाबा की शरण में आने पर लाभ होने की जानकारी दी। तीनों को मंच पर बुलाया तो श्रद्धालुजन ताली बजाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed