फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DAP and NPK were sent to all 82 committees

Firozabad News: डीएपी व एनपीके को सभी 82 समितियों पर भेजा गया

Sat, 07 Sep 2024 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 07 Sep 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
DAP and NPK were sent to all 82 committees
फिरोजाबाद। किसानों को जिले के सभी साधन सहकारी समितियों पर डीएपी को सोमवार को मिलना प्रारंभ हो जाएगी। शुक्रवार को जिले की सभी 82 समितियों पर डीएपी को भेजने का क्रम चलता रहा। जिले की साधन सहकारी समितियों पर पिछले एक माह से किसानों को डीएपी नहीं मिल रही थी। प्राइवेट दुकानदार डीएपी के साथ यूरिया को महंगी दरों पर बिक्री कर रहे थे। जिला कृषि अधिकारी ने दो दुकानदारों के ओवर रेटिंग के कारण लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की। कार्रवाई होने के बाद दुकानदारों ने ओवर रेटिंग (कालाबाजारी) बंद की। जिले में डीएपी व एनपीके की रैक बृहस्पतिवार को ही आ गई थी। शुक्रवार को इसका उठान कराने के साथ सभी समितियों पर भेजने का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन

सहायक निबंधक सहकारिता सतीशचंद्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जिले की सभी 82 समितियों पर 1772 मीट्रिक टन डीएपी, 635 मीट्रिक टन एनपीके का उठान कराके भिजवा दिया गया है। शनिवार को सभी समितियों को पासवर्ड दे दिया जाएगा, जिससे सोमवार से किसानों को समितियों पर डीएपी उपलब्ध हो सके। इस रैक के आने से किसानों को काफी राहत मिल जाएगी। आलू की फसल की बुबाई का समय करीब आने के साथ शीघ्र ही एक रैक डीएपी की और मंगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed