फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dance india dance

किशोरी के परिजन ने रखने से किया इनकार

Fri, 08 Jul 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
dance india dance
किशोरी के परिजन ने रखने से किया इनकार
विज्ञापन

डांस इंडिया डांस में प्रतिभाग की इच्छुक बस्ती की किशोरी दो माह पहले घर से आई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। 12 दिन तक चली काउंसिलिंग और तमाम कवायदों के बावजूद बस्ती जिले की किशोरी को अपनों का सहारा नहीं मिला। परिजन ने कहा जिस मां बाप ने पालन-पोषण किया, उनकी बात न मानकर बेटी घर से निकली। अब हम उसे घर में नहीं रखेंगे। परिजनों के मना करने पर बृहस्पतिवार को 17 वर्षीय किशोरी को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आशीष कुलश्रेष्ठ के आदेश पर कानपुर राजकीय बालिका गृह कानपुर भेज दिया गया।

घटना 25 जून के रात की है। जीआरपी फिरोजाबाद को किसी ट्रेन से उतरते समय घायल हुई एक किशोरी मिली। जीआरपी की सूचना पर चाइल्ड लाइन के डॉ. जफर आलम सदस्यों के साथ बालिका को संरक्षण में लिया। 10 दिन तक वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति और चाइल्ड लाइन की कड़ी मशक्कत और काउंसिलिंग के बाद बालिका के बारे गत मंगलवार को बालिका के बारे में पुख्ता जानकारी हो सकी। चाइल्ड लाइन व स्थानीय पुलिस ने बालिका के परिजन से बात की। लेकिन उन्होंने बालिका को अपनाने से मना कर दिया। परिजन का कहना था कि वह दो माह पूर्व बगैर किसी को बताए घर से बाहर निकल गई। तभी से इधर से उधर भटक रही थी। हम उसे घर में नहीं रख सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed