फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dad did not sleep all night - Amol Yadav

रातभर नहीं सोए पिताजी - अमोल यादव  

Wed, 26 Oct 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Wed, 26 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dad did not sleep all night - Amol Yadav
सपाइयों में सोशल मीडिया पर तीखी बहस चल रही है। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रातभर नहीं सोए पिताजी - अमोल यादव  
फीरोजाबाद। सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव ने वेदना के साथ कहा कि पार्टी में जो कुछ चल रहा है उससे उनके पिता (रामवीर यादव विधायक जसराना) रात भर नहीं सोए। जनपद में पार्टी की स्थापना के समय से उन्होंने पार्टी के लिए संघर्ष किया। मौजूदा हालात पर उनका कहना था ऐसे तो पार्टी बिखर जाएगी वर्षों की मेहनत बेकार चली जाएगी। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में सब कुछ सामान्य हो जाए इसके लिए उन्होंने मंदिर में मन्नत मानी है। उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव का पार्टी के लिए बड़ा योगदान है उनकी पार्टी में वापसी होनी चाहिए। सबको को थोड़ा-थोड़ा झुकना होगा तब हालात सामान्य होंगे। 
रामगोपाल बेदाग छवि के नेता - हरिओम यादव 
सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव ने कहा कि रामगोपाल यादव बेदाग छवि के नेता हैं। उनका पार्टी से निष्कासन कुछ लोगों द्वारा फैलाई गई गलत फहमी के कारण हुआ है। उन्होंने कहा सपा बट वृक्ष है जड़ें काफी मजबूत हैं। पार्टी में सब कुछ जल्द सामान्य हो जाएगा। 
विज्ञापन

आम कार्यकर्ता हताश, जल्द सुलझे विवाद-राज नरायन 
सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय सचिव राज नरायन गुप्ता मुन्ना का कहना है कि  पार्टी की मौजूदा स्थिति पर आम कार्यकर्ता हताश है। चुनावी तैयारी में जुटे पार्टी के कार्यकर्ता निराश हैं और समझ नहीं पा रहे क्या करें। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जल्द ही विवाद सुलझा लेना चाहिए। ताकि सभी एकजुट होकर चुनावी तैयारी में जुट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed