{"_id":"5f16ede98ebc3e639f71df78","slug":"culture-firozabad-news-agr451359160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज गया राखियों का बाजार,खरीददारी को पहुंचने लगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज गया राखियों का बाजार,खरीददारी को पहुंचने लगी बहनें
विज्ञापन
सदर बाजार स्थित दुकान से राखियों की खरीदारी करतीं महिला।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। भाई-बहनों के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के लिए राखी की दुकानें बाजार में सज गईं। रक्षाबंधन का त्योहार भले ही तीन अगस्त को है, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते वाहनों का आवागमन कम होने के साथ ही लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए बहनों ने डाक से राखी भेजने का निर्णय लिया है। इसके कारण बहनें पहले से खरीददारी करके राखी भेज रहीं हैं। बाजार में कलकत्ता, राजस्थान के साथ गुजराती राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुईं हैं।
सावन मास के शुरू होने के साथ रक्षाबंधन की तैयारी महिलाओं ने करनी शुरू कर दी है। लॉकडाउन के बीच ही हरियाली तीज, नाग पंचमी के साथ रक्षाबंधन के लिए खरीदारी करने के लिए बहनें बाजार में निकलने लगीं हैं। हर घर में इस त्योहार को लेकर तैयारी चल रही है। यही कारण है कि बाजार में भी शनिवार एवं रविवार को लॉकडाउन होने के कारण अभी से राखी की दुकानों को सजा लिया है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार राखी की कीमतों में दस से 15 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी दिखाई दे रही है। दुकानदारों की मानें तो दिल्ली से आने वाला माल इस बार नहीं मिल रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण दुकानदार वहां जाने से भी परहेज कर रहे हैं। इसके कारण कीमतें बढ़ी हुई हैं।
बच्चों के लिए हैं कार्टून वाली राखी
फिरोजाबाद। राखी के सजे बाजार में इस बार जहां बच्चों के लिए कार्टून वाली राखी है तो वहीं युवाओं के लिए ‘ओम’ पैंडल, वाली राखियां मौजूद हैं। मोती की राखी, मोर राखी एवं अमेरिकन डायमंड राखी बाजार में मिल रही है। इनकी कीमतें बढ़ी हुई हैं। राजस्थान एवं जयपुर के नाम से राखी बिक रही है। राखी विक्रेता जतिन धरना एवं सोनू का कहना है कि इस बार चायनीज राखी बाजार में नहीं आई है। दुकानदार इनकी बिक्री करने से परहेज कर रहे हैं।