फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cultural forum foil talent

सांस्कृतिक मंच पर चमकी प्रतिभाएं

Wed, 02 Dec 2015 07:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 02 Dec 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
जीड़ी गोयंका पब्लिक स्कूल में तीसरा वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से  किया गया। परंपराओं को ध्यान में रखते हुए लोक नृत्य प्रस्तुत किए तो नाटक के  माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर  उत्साहवधर्न किया। देर रात्रि तक कार्यक्रम चलते रहे।
विज्ञापन

 कार्यक्रम का  शुभारंभ प्रबंधक मनोज गोयल, प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिन्हा ने दीप  प्रज्वलन कर किया। इस दौरान सरस्वती देवी की वंदना प्रस्तुत की गई। प्रकृति  का अभिशाप नाटक के द्वारा जनमानस से यमुना मैया की स्वच्छता को बनाए रखने  की अपील की।  दूसरी ओर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। भारत की अनेकता में एकता से पूर्ण इस नृत्य ने दर्शकों की  सराहना लूटी। देश के वीर सपूत सैनिकों को समर्पित नृत्य नाटिका ने देश प्रेम को जगाया। महिला सशक्तिकरण की जब बात आई तो छात्राओं ने भावुक  प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि राजेश सिन्हा ने कहा कि यह कार्यक्रम  उत्कृष्ट, सर्वश्रेष्ठ, पराकाष्ठा को परिलक्षित करता है। कार्यक्रम का समापन  ग्रैंड फिनाले जुगलबंदी के माध्यम से संपन्न हुआ। विद्यालय की वार्षिक  उपलब्धियों का विवरण विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋचा प्रकाश द्वारा किया  गया। प्रबंधक मनोज गोयल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed