{"_id":"5f19865e8ebc3e9fde705f82","slug":"cultural-firozabad-news-agr451642454","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज पर मंदिरों में सजाए गए हिंडोले.भजन कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज पर मंदिरों में सजाए गए हिंडोले.भजन कीर्तन
विज्ञापन
टुइयां वाले मंदिर पर सजा भोले बाबा का फूल बंगला।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। हरियाली तीज महोत्सव की सुहागनगरी में धूम रही। शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रीकृष्ण और राधारानी के भव्य हिंडोले सजाए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर भजन-कीर्तन का आयोजन किया। वहीं शाम को आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। घरों पर भी महिलाओं ने हरी साड़ी एवं मेहंदी लगाकर पकवान आदि बनाए और गौरा-पार्वती का पूजन किया।
हरियाली तीज को लेकर महिलाओं ने तैयारी एक दिन पूर्व बुधवार को ही कर ली थी। हरियाली तीज के उपलक्ष्य में शहर के प्रमुख मंदिरों में भव्य हिंडोले सजाए गए। सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में भगवान को हरित पोशाक पहनाई गई। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर प्रांगण में पंडित विजय उपाध्याय, मनीष पालीवाल उर्फ पिंटू, सुभाष पालीवाल, अनिल पालीवाल, महेश राना, आशीष बंसल, विजय, गौरव, रिचा उपाध्याय, प्राची पालीवाल, रीना पालीवाल, रेखा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, सुलेखा, रागिनी, सविता सेंगर, रेनू सिंह आदि शामिल रहे। वहीं श्री बांके बिहारी महाराज मंदिर में पंडित मुन्नालाल शास्त्री के निर्देशन में हरियाली तीज पर हिंडोले सजाए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु के दर्शन किए। भजन संध्या के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। मोहल्ला दुली स्थित राधामोहन महाराज मंदिर में पंडित श्याम भारद्वाज के निर्देशन में हरियाली तीज के कार्यक्रम हुए।
महिला संगठनों ने हरियाली तीज कार्यक्रम के फोटो कर संगठन के ग्रुपों में किए अपलोड
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के चलते हरियाली तीज महोत्सव के आयोजन महिला संगठनों ने कम ही किए। इस दौरान महिला संगठनों ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर डांस, मेहंदी के साथ हरियाली तीज पर विभिन्न आर्ट के फोटो अपलोड किए। वहीं सुहागनगरी क्लब में डॉ. मधुरिमा गुप्ता के निर्देशन में हरियाली तीज के कार्यक्रम आयोजित किए गए।