फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CTET today, if you do not reach 90 minutes before, you will be deprived of the exam

Firozabad News: सीटेट आज, 90 मिनट पहले न पहुंचे तो होंगे परीक्षा से वंचित

Sat, 19 Aug 2023 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 19 Aug 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
CTET today, if you do not reach 90 minutes before, you will be deprived of the exam

विज्ञापन
आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) रविवार को है। शहर के 58 केंद्रों पर 29 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू होनी है। केंद्र पर अभ्यर्थियों को 90 मिनट पहले यानी सुबह 8 बजे पहुंचना होगा। नोडल प्रभारी रामानंद चौहान ने बताया कि रिपोर्टिंग टाइम के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी। ढाई घंटे की परीक्षा में बहुविकल्पीय 150 प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे।



ये भी रखें ध्यान
- हाथ में कोई भी कलाई की घड़ी (डिजिटल, एनालॉग, स्मार्ट वॉच) न पहनें।
- पेंसिल बाॅक्स, किट, स्केल, स्केच आदि को केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
- ब्लूटुथ, कैलकुलेटर, हेड फोन या नेक बैंड लगाकर न जाएं।
- केंद्रों पर छात्रों के लिए पेयजल की व्यवस्था रहेगी, रंग-बिरंगी बोतल ले जाने से बचें।

निगरानी में रहेंगे केंद्र

सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। सीधी निगरानी बोर्ड कर रहा है। इसके अलावा सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सचल दल भी रहेंगे। बोर्ड के अधिकारी भी आ चुके हैं, जिन्होंने शनिवार को केंद्रों की व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed