फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Crowd gathered in temples on New Year

Firozabad News: नए साल पर मंदिरों में उमड़ी भीड़

Wed, 01 Jan 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 01 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in temples on New Year
फिरोजाबाद। नववर्ष 2025 का आगाज जश्न और धूम-धड़ाके के साथ हुआ। मंगलवार को नए साल के स्वागत में लोगों ने देर रात तक जश्न मनाया।
विज्ञापन

आतिशबाजी के साथ हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई देती रही। बुधवार सुबह शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुजनों की भीड़ रही।
शहर के प्रमुख कैला देवी मंदिर, हनुमान मंदिर, साईं मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। नववर्ष की शुरुआत लोगों ने पूजापाठ के साथ की। सुबह होते ही लोग मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़े। उसायनी स्थित मां-वैष्णो देवी धाम पर दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां सुबह से शाम तक भक्तों का आवागमन रहा। राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। गोपाल आश्रम स्थित मंदिर, श्री छदामीलाल जैन मंदिर, चंद्राप्रभु मंदिर, बालाजी आदि प्रमुख मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed