{"_id":"57d844cc4f1c1b902cd4858c","slug":"crowd-gathered-in-ganesh-pandals-fifty-six-indulgence-decorated","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश पंडालों में उमड़ी भीड़, छप्पन भोग सजे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश पंडालों में उमड़ी भीड़, छप्पन भोग सजे
Amar Ujala
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
गणेश पंडालों में उमड़ी भीड़, छप्पन भोग सजे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं भजन संध्या तो कहीं देवी जागरण का होगा आयोजन
बुधवार को अंतिम दिन होने के कारण पंडालों में सजेगी झांकी
गणेश पंडालों में बुधवार को अंतिम दिन होने के कारण भारी भीड़ होगी। आज भव्य झांकी सजाने के साथ कई स्थानों पर रात्रि जागरण कार्यक्रम आयोजित किए हैं। नौ देवियों की झांकी सजाने के साथ ही शाम को आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया। कुछ तो बुधवार को ही विसर्जन करने जाएंगे।
सुहागनगरी में गणेश महोत्सव की चहुंओर धूम दिखी। कोटला रोड स्थित सोहन मार्केट मित्र मंडल के तत्वावधान में सजे गणेश पंडाल में मंगलवार की शाम को भजन संध्या आयोजित की गई। 14 सितंबर को श्री गणेश जी महाराज का अभिषेक एवं संगीतमय आरती शाम को आठ बजे होगी। गली बोहरान स्थित हुंडावाला मोहल्ला में सजे पंडाल में हर दिन काफी भीड़ एकत्रित थी। दूध वाली गली स्थित गणेश पंडाल के साथ जलेसर रोड श्रीनगर के करीब स्थित पंडाल में राधाकृष्ण की झांकी सजाई गई।
अग्रवाल धर्मशाला के करीब जलवा वाले बाबा गणेश पंडाल में भव्य झांकी सजाई गई। भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद बोहरे, अशोक कुमार सिंह, मनोज बोहरे, देवेंद्र सिंह, राजा यादव आदि शामिल थे। विभव नगर कल्याण समिति के तत्वावधान में सजे लाल बाग के राजा गणेश पंडाल में हर दिन भजन कीर्तन के साथ झांकी सजाई जा रही है। नगर की पाश कालोनी गणेश नगर स्थित मंदिर पर भव्य गणेश महोत्सव चल रहा है।
विज्ञापन
नगर की आवास विकास कालोनी सुहागनगर स्थित प्रमुख मंदिरों के साथ मोहल्ले में गणेश जी की झांकी सजाई गई। चंद्रवार गेट स्थित संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के सुगम शिवहरे, पेमेश्वर गेट एवं रामनगर में कई स्थानों पर गणेश पंडालों में शाम को आरती उतारी जा रही है। इधर तिलक नगर स्थित गणेश पंडाल में मोहल्ले के लोग पूजा में शामिल हुए।
हनुमान गंज में धूमधाम से मनाया जा रहा उत्सव
गणेश सेवा मंडल द्वारा हनुमान गंज में प्रतिदिन सुबह और शाम गणेश आरती एवं प्रसाद वितरण किया जा रहा है। शाम की आरती के बाद भजन संध्या एवं सांस्कृतिक भी हो रहे हैं। अध्यक्ष धीरज वर्मा ने बताया कि गणेशजी की भव्य विसर्जन यात्रा 15 सितंबर को धूमधाम से निकाली जाएगी। 14 सितंबर को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। दयाशंकर वर्मा, विपिन गर्ग, राहुल्र अवाल, दीपांशु अग्रवाल आदि रहे।
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए तालाब चिन्हित
चंद्रवार जैन मंदिर के पीछे, हनुमान मंदिर के करीब तालाब चिह्नांकित
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जिला प्रशासन ने यमुना नदी के किनारे दो तालाबों को चिह्नांकन किया है। जैन मंदिर के पीछे स्थित कुष्मांडी कुंड व पसीना वाले हनुमान मंदिर के समीप नेमिनाथ कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। डीएम राजेश प्रकाश, एसडीएम सदर रवींद्र मांडड़ ने कहा कि अधिकृत तालाबों में विसर्जन हो सकेगा। यदि कोई कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने तहसीलदार सदर जीत सिंह राय, पंचायत सचिव राकेश सिंह, एडीओ पंचायत रामवीर सिंह व प्रधान माखन सिंह को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर नईम अहमद ने कहा कि यमुना किनारे 14 सितंबर से फोर्स तैनात रहेगी। सोफी साहब की दरगाह के समीप तालाब, जैन मंदिर के पीछे व पसीना वाले हनुमान मंदिर के निकट तालाबों में विसर्जन करें। जनाधार कल्याण समिति सचिव प्रवीण शर्मा, गणेश विसर्जन समिति के विवेक अग्रवाल, प्राचीन मारुति नंदन हनुमान मंदिर ट्रस्ट, प्राचीन जैन मंदिर ट्रस्ट, नितेश अग्रवाल, चिराग सोसायटी अध्यक्ष डॉक्टर जफर आलम ने प्रशासन से कुंडों के समीप चार सोलर लाइटें लगवाने, हाइमास्ट लाइट को स्थापित कराने के साथ ही झालर आदि लगवाने की मांग की है।