{"_id":"58aee7a64f1c1b0853b25c9e","slug":"youth-gun-shot-dead-in-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मोहल्ला शंभूनगर में रंजिश के चलते गुरुवार सुबह एक युवक को पल्सर सवार तीन लोगों ने गोलियों से भून दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बवाल की आशंका के चलते पुलिस ने शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना नसीरपुर के गांव करनपुर निवासी होशियार सिंह यादव (22) पुत्र दामोदर सिंह यादव अपने साथी बाबू पुत्र फेरू सिंह निवासी मोहल्ला शंभूनगर के साथ गुरुवार सुबह घूमने जा रहा था। जसलई रोड स्थित क्षत्रिय धर्मशाला के पास काले रंग की पल्सर पर आए तीन युवकों ने होशियार सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात करने के बाद आरोपी आसानी से फरार हो गए। सीने और कमर में गोलियां लगते ही होशियार मुंह के बल सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद घबराया बाबू जान बचाकर भागा और अपने घर पहुंच कर परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं मोहल्ले के लोगों ने डायल 100 को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस होशियार को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस तत्काल शव को जिला अस्पताल ले गई। सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। थाने पर पहुंचे पिता दोमादर सिंह पुत्र द्वारिका सिंह ने रवि यादव पुत्र मुन्ना लाल, सुबोध पुत्र शिवप्रकाश निवासी शंभू नगर, जसलई रोड, शिकोहाबाद और अतेंद्र कुमार उर्फ लल्ला पुत्र मुकट सिंह निवासी शिव ज्ञान पब्लिक स्कूल, शिकोहाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के पिता दामोदर सिंह ने बताया कि शंभूनगर में उसके गांव के पूर्व प्रधान सर्वेश और अन्य लोगों के मकान बने हैं। होशियार अक्सर यहां रुकता था। विगत दो दिनों से वह यहीं रुक रहा था। मृतक के पिता ने बताया कि आरोपी होशियार सिंह से रंजिश मानते थे।
घटनास्थल से 5 खोखे बरामद हुए
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे 315 बोर के बरामद किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होशियार सिंह पर दो युवकों ने तमंचों से पीछे से फायर किए और एक युवक बाइक स्टार्ट किए बैठा रहा। हत्या के बाद तीनों हत्यारे शंभूनगर के अंदर से जाने वाले मार्ग से भाग गए।
विज्ञापन
एक वर्ष पूर्व हुआ था झगड़ा
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। मृतक होशियार सिंह का एक वर्ष पूर्व 29 दिसंबर 2015 को रवि, सुबोध और अतेंद्र से झगड़ा हुआ था। इसमें होशियार के साथी जितेंद्र जाटव निवासी मोहल्ला खेड़ा, शिकोहाबाद गोली लगने से घायल हो गया था। इस संबंध में 30 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी 18 जनवरी 2016 को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने इस मामले में एफआर लगा दी थी।
हत्यारों के हाथ जोड़कर बाबू ने अपनी जान बचाई
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। मृतक होशियार के साथ टहलने जा रहे उसके साथी बाबू ने बताया कि हमलावर पीछे से आए थे। हमलावरों ने साथ चल रहे होशियार को पहली गोली मारी तो बाबू ने पलट कर देखा। दो हमलावर हाथों में तमंचे लिए थे और फायर कर रहे थे। हमलावरों ने गाली देते हुए बाबू को भी गोली मारने को कहा। बाबू ने बताया कि उसने हत्यारों के हाथ जोड़कर कहा कि मैं नहीं हूं, मुझे मत मारो। गोली की आवाज सुनते ही बाबू जान बचाकर खाली पड़े प्लाट में कूद गया। वह भागता हुआ अपने घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। बाबू ने बताया कि हत्यारों के चेहरे खुले थे लेकिन वह उन्हें जानता नहीं है।