{"_id":"57d1b8044f1c1b876a318321","slug":"vinay-kshotriya-gang-was-killed-by-bullet-to-the-head-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनय श्रोतिय गैंग ने मारी थी रजावाली पर हेड कांस्टेबिल को गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विनय श्रोतिय गैंग ने मारी थी रजावाली पर हेड कांस्टेबिल को गोली
Amar Ujala
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
विनय श्रोतिय गैंग ने मारी थी रजावाली पर हेड कांस्टेबिल को गोली
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने किया घटना का खुलासा, गैंग लीडर सहित तीन गिरफ्तार
पकड़े गए बदमाशों ने कबूली वारदात, लूट का माल बरामद
लूट के दौरान हेड कांस्टेबिल पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाशों विनय श्रोतिय निवासी रुपसपुर थाना लाइनपार, नीरज कुशवाहा निवासी सलेमपुर बेहटा हाथरस जंक्शन और अवधेश निवासी हिमायूंपुर थाना दक्षिण को नारखी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से दंपति से लूटे आभूषण और हथियार बरामद किए गए है। एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने 16 अगस्त को एटा के थाना सकरौली क्षेत्र में बाइक सवार दंपति से लूट की थी। वारदात के बाद बदमाश नारखी थाना क्षेत्र के रजावली चौराहा से होकर फरार हो रहे थे। तभी रजावली पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबिल राजवीर सिंह ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने राजीव को गोली मारकर घायल कर दिया था। दी थी। इससे वह घायल हो गया और बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके साथ ही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी प्रभारी नरेंद्र सिंह के साथ थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप यादव को लगाया गया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विनय श्रोतिय है गैंग लीडर
एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि विनय श्रोतिय गैंग लीडर है। विनय श्रोतिय पर नारखी, टूंडला, पचोखरा, मक्खनपुर और नगला सिंघी थाने में करीब 13 मुकदमे दर्ज है। इसमें लूट और डकैती के आठ, जानलेवा हमले के दो मुकदमों के साथ तीन मुकदमे गैंगस्टर और 25 आर्म्स एक्ट के दर्ज है।
लिंक रोड पर किया करते थे वारदात
पुलिस गिरफ्त में आया विनय श्रोतिय का गैंग देहात के लिंक रोड पर सक्रिय रहता था। गिरोह ऐसी बाइकों को निशाना बनाता था, जिन पर महिलाएं सवार हों। वारदात के दौरान दो बाइकों का प्रयोग किया जाता था।
विज्ञापन
यह माल हुआ बरामद
तीन तमंचे, बड़ी संख्या में कारतूस, लूट के दौरान प्रयोग की गई बाइक, जो नगला सिंघी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। दूसरी बाइक जो लूट के पैसों से खरीदी गई थी। दंपति से लूटे गए आभूषण।