फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uncontrollable people against liquor contracts, Demolition-arson

शराब के ठेकों के खिलाफ बेकाबू हुए लोग, तोड़फोड़-आगजनी

Thu, 06 Apr 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 06 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable people against liquor contracts, Demolition-arson
शराब के ठेके के विरोध में तोड़फोड़ करती महिलाएं।
शराब के ठेकों के खिलाफ गुरुवार को लोग बेकाबू हो गए। शहर से लेकर कस्बों तक जमकर बवाल हुआ। गुस्साई भीड़ ने दो स्थानों पर शराब के ठेके आग के हवाले कर दिए। वहीं, महिलाओं ने शराब और बीयर की छह दुकानों को तहस-नहस कर दिया। थाने और चौकियों के निकट बवाल होते रहे लेकिन पुलिस काफी देर बाद पहुंची। गुस्साई पुलिस ने लोगों को हटाने के लिए लाठियां फटकारीं। साथ ही 12 लोगों को हिरासत में ले लिया।  
विज्ञापन

नगला विशभनू स्थित देसी शराब के ठेके पर सुबह ही महिलाओं ने लाठी-डंडों के साथ धावा बोला। उनका आक्रोश देख सेल्समैन सुनील कुमार दुकान को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इस दौरान उन्होंने दुकान में रखे देसी शराब की पेटियों को फेंकने के साथ ही जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद महिलाओं की भीड़ ने लेबर कालोनी स्थित बीयर और अंग्रेजी शराब के ठेके पर धावा बोल दिया। बीयर की दुकान पर बैठे सेल्समैन रनवीर सिंह और अंग्रेजी शराब की दुकान पर बैठे संजय के साथ मारपीट करते हुए उनको दुकान से खींच लिया। उनकी पिटाई भी की। बीयर की दुकान पर रखे फ्रीजर को सड़क पर फेंकने के साथ ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद 0अंग्रेजी शराब की दुकान में आग लगा दी। इस दौरान लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पूर्व महिलाएं रेलवे लाइन क्रास करते हुए रेलवे स्टेशन के समीप देसी और बीयर के ठेके पर धावा बोल दिया। यहां उन्होंने तोड़फोड़ कर शराब की पेटियों को सड़क पर फेंकने शुरू कर दी। इसके चलते स्टेशन मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर एसपी सिटी संजीव बाजपेयी के साथ नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर के साथ कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया। वहीं, शिकोहाबाद में भी महिलाओं में शराब के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आठ महिलाओं और चार युवकों पर रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने आक्रोशित महिलाओं और युवकों को खदेड़ते हुए आठ महिलाओं केसाथ चार युवकों को हिरासत में ले लिया। ठेका मालिक की तहरीर पर आरोपी महिलाओं और युवकों के खिलाफ लाइनपार और दक्षिण थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए है। उधर सिरसागंज के बूढा भर्थरा में स्थित देशी शराब के ठेके पर महिलाओं ने तोड़फोड़ करने के साथ ही आग लगा दी। गुस्साई महिलाओं ने पथराव भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed