फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two young men killed in a road accident, three injured

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, तीन घायल

Sat, 20 Aug 2016 12:53 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 20 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two young men killed in a road accident, three injured
सड़क हादसा - फोटो : Getty
शव छोड़कर अस्पताल से भागी पुलिस, पीड़ितों ने जताया आक्रोश
विज्ञापन

मृतक दक्षिण और शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं
कनैटा गांव के समीप हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने का प्रयास किया। पुलिस ने आनन-फानन में शव को पीएम हाउस में रखवाते हुए मामले को शांत करा दिया। वहीं सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला स्वान के समीप आटो पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई, तीन लोग घायल हो गए।
दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी सूरज कुमार पुत्र राजू वाल्मीकि बाइक से शिकोहाबाद जा रहा था। कनैटा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान युवक ने मोबाइल से परिवारीजनों को हादसे की जानकारी दी। परिवारीजन मौके पर पहुंचते तब तक पुलिस युवक को जिला अस्पताल ले जा चुकी थी, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। परिवारीजनों को युवक का शव पुराने आपात कालीन विभाग के बाहर बने चबूतरे पर रखा मिला, तो उनमें आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान उत्तर पुलिस भी अस्पताल आ गई। पुलिस ने शव को पीएम हाउस में रखवाते हुए आक्रोशित लोगों को शांत करा दिया। उधर गुरुवार शाम करीब सात बजे सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला स्वान के समीप आटो पलट जाने से राहुल निवासी कृष्णानगर थाना शिकोहाबाद की मौत हो गई, जबकि श्रीकिशन निवासी जेहरपुर बजीरपुर के साथ भूल्ला और राजू घायल हो गए। शव के साथ जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि श्रीकिशन और राजू आपस में साढू हैं, जबकि भूल्ला और राहुल मौसेरे भाई हैं। राहुल रक्षाबंधन पर थाना जसराना के गांव बनवारा स्थित अपनी ननसार के यहां गया था। यहां से सभी लोग राजू के आटो में सवार होकर अरांव आए थे। लौटते समय आटो पलट गया, राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


तीन बहनों के बीच अकेला भाई था सूरज
मौत की खबर पर जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने जब सूरज के शव को देखा तो उसकी बहनें दहाड़ मार-मार कर रोने लगीं। बताया जाता है कि सूरज तीन बहनों के बीच अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसके कंधों पर ही परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed