{"_id":"58fa4aff4f1c1b90338b4c28","slug":"two-persons-deth-during-thressing","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेसर की चपेट में आने से वृद्ध और युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थ्रेसर की चपेट में आने से वृद्ध और युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फिरोजाबाद
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में थ्रेसर की चपेट में आने से वृद्ध और युवक की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस लाए गए। दोनों हादसे थ्रेसर से गल्ला निकालते समय हुए। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी सोवरन सिंह (45) पुत्र नाथूराम सुबह करीब छह बजे अपने पुत्र रुकमपाल, राजकुमार और अन्य लोगों के साथ थ्रेसर से गेहूं निकलवा रहे थे।
तभी सोवरन सिंह के दोनों हाथ थ्रेसर की चपेट में आ गए और कट गए। इससे उनकी मौत हो गई। शव जिला अस्पताल आने पर जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी और शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा मौके पर पहुंचे और उनके परिवारीजनों को सांत्वना देने के साथ ही शासन से मदद दिलाने की बात कही। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं एका थाना क्षेत्र के गांव नगला कृपी निवासी राजकुमार (60) पुत्र रुस्तम सिंह अपने पुत्र रविंद्र और अन्य लोगों के साथ सुबह करीब चार बजे खेत पर थ्रेसर से गल्ला निकलवा रहे थे। तभी राजकुमार थ्रेसर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारीजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा जाते समय वृद्ध की रास्ते में मौत हो गई। परिवारीजन शव लेकर जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।