फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The professor's home under the pretext of giving wedding card inserted in robbery

शादी का कार्ड देने के बहाने प्रोफेसर के घर में डाला डाका

Mon, 30 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Mon, 30 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
The professor's home under the pretext of giving wedding card inserted in robbery
डाके के बाद आपबीती ब‌ताती वृद्धा।
शहर की पॉश कालोनी विभवनगर के पास स्थित गोमती नगर में बदमाशों ने सोमवार को एसआरके कालेज के प्रोफेसर और विद्यार्थी परिषद के ब्रज प्रांत अध्यक्ष मेजर प्रभाष्कर राय के घर में डाका डाल दिया। वारदात के वक्त लुटेरों ने घर में अकेली मौजूद प्रोफेसर की वृद्ध मां के हाथ-पैर बांध दिए थे। विरोध करने पर उन्होंने उनकी पिटाई भी की। पीड़िता के अनुसार लुटेरे 25 तोले सोने के आभूषण और 15 हजार रुपये लूटकर ले गए। उन्होंने बदमाशों की संख्या छह से अधिक बताई है।
विज्ञापन

थाना उत्तर थाना क्षेत्र के गोमतीनगर निवासी प्रोफेसर प्रभाष्कर राय और उनकी पत्नी सुधाराय (पूमावि दखल में अध्यापिका) सुबह करीब साढ़े नौ बजे कालेज और स्कूल के लिए निकले थे। घर पर प्रोफेसर की 75 वर्षीय मां कबलवासी अकेली थीं। सुबह करीब साढ़े दस बजे दो लोग घर पहुंचे। उन्होंने शादी का कार्ड देने के लिए प्रो. की मां को आवाज लगाकर दरवाजा खुलवा लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पातीं बदमाश उन्हें खींच कर घर के अंदर ले गए। साथ ही रस्सी से उनके हाथ-पैर बांध दिए। अलमारियों की चाभी मांगने के साथ ही नकदी के बारे में जानकारी की।  चाबी न देने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उनके मुंह पर कपड़ा बांध दिया।  करीब 12 बजे बदमाशों के भाग जाने पर वृद्धा ने किसी तरह अपने पैरों की रस्सी खोली। घर से बाहर निकल कर सड़क पर पहुंची। पड़ोस में परचून की दुकान करने वाली महिला सुनीता पत्नी सतीश ने प्रोफेसर की मां की हालत देखी तो उसने शोर मचा दिया। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले प्रतीक तिवारी भी यहां आ गए। उन्होंने वृद्धा के हाथ खोले और घर पर ले जाने के साथ ही प्रो. प्रभाष्कर राय के साथ उनकी पत्नी को फोन पर सूचना दी। इस बीच प्रो. राय ने भी पुलिस को सूचना देने के साथ ही घर पर आ गए।
विज्ञापन

सीओ सिटी ओमकार यादव के साथ कोतवाल उत्तर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। प्रो. प्रभाष्कर राय ने अनुसार बदमाश करीब 25 तोले सोना और 15 हजार रुपये की नकदी लूटकर ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे तक इत्मिनान से खंगाले घर
दस बजे घर में दाखिल हुए बदमाशों ने दो घंटे तक वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने प्रोफेसर के घर के कोने कोने को खंगाल डाला।
फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम पहुंची
प्रोफेसर के घर डकैती की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर पहुंची फिं गर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी वारदात स्थल का निरीक्षण कर फिंगर प्रिंट लेने की कार्रवाई की। हालांकि टीम दो घंटे देर से पहुंची। इस पर सीओ सिटी ने उन्हें आड़े हाथ लिया।

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज जांचे
वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस ने प्रोफेसर के घर के पास निवास करने वाले पड़ोसी के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले। कैमरे में पुलिस को दो युवक तो जाते दिखाई दिए। एक की पीठ पर स्कूल का बैग लटका था, जबकि दूसरा जेब में हाथ डालकर जा रहा था। दोनों युवक जिला अस्पताल की ओर से आने के साथ ही मथुरा नगर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed